suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Imran khan : आधी रात इमरान खान की आंखों का ऑपरेशन, बहन के साथ हादसा

Advertiesment
imran khan
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान  (Imran Khan) की दाहिनी आंख की रोशनी अब महज 15 प्रतिशत बची है। इमरान खान की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए कड़ी सुरक्षा के बीच आधी रात को अडियाला जेल से इस्लामाबाद के पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उनकी आंख की रोशनी सुधारने के लिए एंटी-वीईजीएफ़ इंजेक्शन की दूसरी डोज लगाई। जांच के बाद उन्हें जरूरी सुझाव देकर वापस जेल भेज दिया गया।
संसदीय मामलों के मंत्री तारिक फजल चौधरी ने कहा कि सरकार ने सभी कानूनी और मानवीय दायित्व निभाते हुए खान को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि पहले इंजेक्शन के बाद उनकी आंखों की रोशनी में सुधार देखा गया था, इसलिए डॉक्टरों ने दूसरी डोज़ की सलाह दी। तीसरा इंजेक्शन 24 मार्च को दिया जाएगा।
 

बहन के साथ हादसा  

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के संस्थापक इमरान खान की बहन नूरीन नियाजी के साथ दुखद हादसा हुआ है। हादसा उस वक्त हुआ जब नूरीन अडियाला जेल के बाहर एक निर्माणाधीन नाले में गिरने से घायल हो गईं। यह घटना तब हुई जब नूरीन नियाजी अपने भाई इमरान खान से मिलने जेल जा रही थीं।

परिवार ने उठाए सवाल

दूसरी तरफ इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) और परिवार ने इलाज में पारदर्शिता की मांग की है। उनकी बहन अलीमा खानम ने मीडिया से कहा कि उन्हें सरकारी अस्पताल की रिपोर्ट पर भरोसा नहीं है और किसी भी मेडिकल प्रक्रिया से पहले परिवार को सूचित किया जाना चाहिए। पार्टी ने उन्हें निजी अस्पताल शिफा इंटरनेशनल में इलाज कराने की मांग दोहराई।  Edited by : Sudhir Sharma
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सिंगापुर में CM योगी बोले- UP में निवेश पूरी तरह सुरक्षित और संभावनाओं से परिपूर्ण