Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

India-Italy Partnership : PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात और भारत-इटली की स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, जानें किन-किन समझौतों पर बनी सहमति

Advertiesment
Modi and Meloni
भारतीय प्रधानंमत्री नरेन्द्र मोदी का इटली का दौरा इटली की प्रधानमंत्री जार्जिया मेलोनी से मुलाकात के कारण चर्चाओं में रहा है, लेकिन इसके साथ ही भारत और इटली ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाई देते हुए उन्हें 'स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप' में बदलने का फैसला किया है। मंगलवार को रोम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जार्जिया मेलोनी के बीच हुई अहम बैठक में व्यापार, निवेश और नई तकनीकों के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी।
ALSO READ: Indian Rupee Crisis: डॉलर के मुकाबले सबसे नीचे स्तर पर भारतीय रुपया, पाकिस्तानी करेंसी से कितना मजबूत, क्यों बढ़ रही है चिंता
बैठक के बाद संयुक्त प्रेस बयान में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और इटली के संबंधों को और मजबूत बनाने पर व्यापक चर्चा हुई है। रोम पहुंचने पर पीएम मोदी का औपचारिक सैन्य सम्मान के साथ स्वागत किया गया। द्विपक्षीय वार्ता से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने इटली के राष्ट्रपति Sergio Mattarella से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश, सांस्कृतिक संबंधों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्रिटिकल मिनरल्स, अंतरिक्ष तथा परमाणु ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।
 
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनकी इटली यात्रा का मुख्य फोकस भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे (IMEC) को मजबूत करना है। दोनों देशों ने संयुक्त रणनीतिक कार्ययोजना 2025-2029 की समीक्षा करने पर भी सहमति जताई।
webdunia
 

द्विपक्षीय व्यापार को 20 अरब यूरो पहुंचाने का लक्ष्य

इसमें भारत का निर्यात 8.55 अरब यूरो और इटली का भारत को निर्यात 5.70 अरब यूरो रहा। यह आंकड़ा 2024 की तुलना में 9.42 प्रतिशत अधिक है। दोनों देशों ने 2029 तक द्विपक्षीय व्यापार को 20 अरब यूरो तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। इटली यूरोपीय संघ में भारत का चौथा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है।

डिनर का भी आयोजन 

पीएम मोदी के रोम पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मेलोनी ने उनके सम्मान में डिनर का आयोजन किया और उन्हें ऐतिहासिक Colosseum भी घुमाया।  भारत और इटली के बीच हाल के वर्षों में आर्थिक संबंध तेजी से मजबूत हुए हैं। वर्ष 2025 में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 14.25 अरब यूरो तक पहुंच गया।

इटली में भारतीय समुदाय भी तेजी से बढ़ रहा है। जनवरी 2025 तक वहां करीब 1.86 लाख भारतीय रह रहे हैं, जो यूरोपीय संघ में सबसे बड़ा भारतीय प्रवासी समुदाय माना जाता है। वहीं 5,100 से अधिक भारतीय छात्र इटली की यूनिवर्सिटीज में पढ़ाई कर रहे हैं। Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Indian Rupee Crisis: डॉलर के मुकाबले सबसे नीचे स्तर पर भारतीय रुपया, पाकिस्तानी करेंसी से कितना मजबूत, क्यों बढ़ रही है चिंता