Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

PM Modi Malaysia Visit Live: पीएम मोदी ने मलेशियाई पीएम के साथ मिलकर Pakistan को घेरा, आतंकवाद पर दिया दो टूक संदेश, कांप उठेगा इस्लामाबाद

Advertiesment
PM Modi Malaysia visit
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मलेशिया की अपनी यात्रा के दौरान मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम का गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए आभार जताया और कहा कि जिस तरह परंपराओं से हटकर उनका और भारतीय प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया गया, वह हमेशा यादगार रहेगा। पीएम मोदी ने इसे सच्ची मित्रता की भावना का प्रतीक बताया।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और मलेशिया के बीच सहयोग खेती और मैन्युफैक्चरिंग से लेकर क्लीन एनर्जी, सेमीकंडक्टर, स्किल डेवलपमेंट और कैपेसिटी बिल्डिंग तक हर क्षेत्र में लगातार गहरा हो रहा है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच रक्षा और सुरक्षा सहयोग भी मजबूत हुआ है। पीएम मोदी ने ASEAN की सफल अध्यक्षता के लिए मलेशिया को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि मलेशिया के सहयोग से भारत–ASEAN संबंध और अधिक व्यापक होंगे।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और मलेशिया के रिश्तों की असली ताकत लोगों के बीच के संबंध हैं। भारतीय मूल के लगभग 30 लाख मलेशियाई नागरिक दोनों देशों के बीच एक जीवंत सेतु का काम कर रहे हैं। उन्होंने प्रवासी भारतीयों से मुलाकात को विशेष अनुभव बताते हुए कहा कि उनके मन में मलेशियाई नेतृत्व के लिए गहरा सम्मान और स्नेह है।
आतंकवाद के खिलाफ साझा लड़ाई पर जोर देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वैश्विक अस्थिरता के मौजूदा माहौल में भारत और मलेशिया, जो समुद्री पड़ोसी देश हैं, उन्हें अपने रिश्तों की पूरी क्षमता का उपयोग करना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी यात्रा का मुख्य संदेश भारत–मलेशिया संबंधों को नए स्तर पर ले जाना और हर संभव क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना है।
 
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम की मौजूदगी में भारत और मलेशिया के बीच विभिन्न समझौता ज्ञापनों (MoU) का आदान-प्रदान भी हुआ। पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक, सभ्यतागत और लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित संबंध हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि मलेशिया भारतीय मूल की आबादी के लिहाज से दुनिया के प्रमुख देशों में शामिल है।
 
मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने पीएम मोदी का स्वागत करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच बहुत अच्छे संबंध बने हैं और इस यात्रा के दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में सभी क्षेत्रों में सहयोग और मजबूत होगा, साथ ही इस दौरे को अपने लिए व्यक्तिगत रूप से भी महत्वपूर्ण बताया। Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

surajkund mela : खुशियों के बीच मातम, सूरजकुंड मेले में अचानक कैसे हुआ बड़ा हादसा, जानें अभी क्या हैं ताजा हालात