rashifal-2026

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बांग्लादेश में हिन्दू युवक की हत्या के बाद भारत ने दिखाए सख्त तेवर, दूसरी बार तलब किए गए बांग्लादेशी उच्चायुक्त

Advertiesment
हमें फॉलो करें Bangladesh

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , मंगलवार, 23 दिसंबर 2025 (22:39 IST)
बांग्लादेश में हिन्दू युवक की हत्या को लेकर भारत में विरोध प्रदर्शन जारी है। बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रही हिंसा और ज्यादती के खिलाफ आज दिल्ली, कोलकाता, जम्मू, हैदराबाद और भोपाल समेत पूरे देश में जबरदस्त प्रदर्शन हुए। भारत और बांग्लादेश के बीच कूटनीतिक संबंधों में तनाव मंगलवार को और बढ़ गया जब विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश के उच्चायुक्त एम रियाज हामिदुल्लाह को एक सप्ताह में दूसरी बार तलब किया। 
हामिदुल्लाह निर्धारित समय के तुरंत बाद साउथ ब्लॉक स्थित मंत्रालय पहुंचे। यह कदम ऐसे समय पर उठाया गया जब कुछ ही घंटे पहले ढाका में बांग्लादेश सरकार ने प्रणय वर्मा, भारतीय उच्चायुक्त को तलब कर भारत में बांग्लादेशी राजनयिक मिशनों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई थी। बांग्लादेश में 18 दिसंबर की रात हिंदू युवक दीपू चंद्र की हत्या कर दी गई थी। पहले यह दावा किया जा रहा था कि दीपू ने फेसबुक पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणी की थी, लेकिन शुरुआती जांच में इसका कोई सबूत नहीं मिला। 
विश्व हिन्दू परिषद का देशभर में प्रदर्शन 
बांग्लादेश में हिन्दू युवक की हत्या के खिलाफ विश्व हिन्दू परिषद ने आज देशभर में प्रदर्शन किया। आज सुबह विहिप के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर प्रदर्शन किया। दिल्ली के अलावा विहिप ने मुंबई, कोलकाता, अहमदाबाद, भोपाल और जम्मू में रैली निकालकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। Edited by : Sudhir Sharma 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हम दोनों भगोड़े हैं, भारत के सबसे बड़े भगोड़े, विजय माल्या का वीडियो शेयर कर ललित मोदी का तंज