Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

“गो बैक टू इंडिया” — भारतीय कपल के साथ नस्लवाद, सोशल मीडिया पर उठे Xenophobia के सवाल [VIDEO]

घटना के बाद सोशल मीडिया पर बढ़ते Anti-Indian content और Trolling culture पर भी काफी चर्चा शुरू हो गई

Advertiesment
ndian couple racism video
X

अमेरिका से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक Indian Couple को सड़क पर बिना किसी वजह के नस्लीय (Racism) भेदभाव का सामना करते देखा जा सकता है। वीडियो में एक अमेरिकी शख़्स कार के अंदर बैठकर भारतीय जोड़े से उनके देश और अमेरिका में रहने के कारणों के बारे में सवाल करता है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि वह शख़्स पूछता है, “आप इंडिया से हैं?” जब जोड़े ने हाँ कहा, तो वह लगातार सवाल करता है कि क्या उन्हें अमेरिका पसंद है और कौन सा देश बेहतर है—अमेरिका या इंडिया। जब पति ने शांति से जवाब दिया कि “दोनों के अपने-अपने फायदे हैं”, तो भी शख़्स ने बातचीत को उकसाने की कोशिश जारी रखी।

जोड़े ने बताया कि वे दुनिया घूमने आए हैं, लेकिन इस पर शख़्स गुस्से में बोला, “नहीं, हम तुम्हें यहाँ नहीं चाहते। घर जाओ। तुरंत निकल जाओ।” ("No, we don't want you here. You have to go home. Get the f*** out of my country")

इस पूरे मामले में कपल ने पूरा cool और calm रवैया रखा और किसी भी तरह का aggressive जवाब नहीं दिया। सोशल मीडिया पर लोग उनकी इस शांत और composed reaction की काफी तारीफ़ कर रहे हैं।

लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि ऐसे मामलों में चुप रहना कभी-कभी गलत behavior को भी बढ़ावा दे सकता है। वहीं कई यूज़र्स ने ये भी कहा कि जो लोग वीज़ा लेकर legal तरीके से अमेरिका जाते हैं, उन्हें ऐसे तरीके से टारगेट करना बिल्कुल भी ठीक नहीं है।



वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर बवाल

जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, लोगों ने अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio को टैग करना शुरू कर दिया।
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर बढ़ते Anti-Indian content और Trolling culture पर भी काफी चर्चा शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो एक verified account से शेयर हुआ था, जो एक Music Producer का है और पहले भी भारतीयों को लेकर ऐसे कई Mocking Videos पोस्ट कर चुका है जिसमें एक Indian restaurant वाला clip भी शामिल है।



सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है: यह वीडियो हमें याद दिलाता है कि किसी भी देश में रहने के लिए सम्मान और इंसानियत सबसे ज़रूरी है, और किसी की पहचान के आधार पर अपमानित करना बिल्कुल गलत है।

Journalists के सवालों पर Rubio ने कहा:
सोशल मीडिया पर कई यूज़र्स ने इस घटना के संबंध में मार्को रुबियो (Marco Rubio) को टैग किया। रुबियो हाल ही में भारत के दौरे से लौटे थे, जहां उन्हें अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ते नस्लवादी व्यवहार के मामलों के बारे में सवाल किया गया।

पत्रकारों के सवाल पर रुबियो ने कहा कि “हर देश में कुछ लोग मूर्खतापूर्ण बातें करते हैं” और ऐसे मामले किसी एक देश तक सीमित नहीं हैं। उन्होंने आगे कहा, “लोग हर समय सोशल मीडिया और दुनिया के हर हिस्से में बेवकूफी भरी बातें कहते रहते हैं, यह दुर्भाग्यपूर्ण है।” (“People say stupid stuff all the time on social media and in every country in the world, unfortunately.”)



Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

World Environment Day Essay: विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष निबंध