Indian High Commissioner was threatened : हाल ही में एक समूह ने भारतीय उच्चायुक्त को धमकी दी, जिसके बाद विदेश मंत्रालय ने बुधवार को सुरक्षा मुद्दों को लेकर बांग्लादेश के उच्चायुक्त को तलब किया है। विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश के भारत में उच्चायुक्त एम. रियाज हमीदुल्लाह को ढाका में भारतीय मिशन की सुरक्षा व्यवस्था और हालिया घटनाक्रमों को लेकर भारत की चिंताओं से अवगत कराया गया।
खबरों के अनुसार, बांग्लादेश स्थित भारतीय उच्चायोग को हाल ही में सुरक्षा संबंधी मिलने की खबर सामने आई थी, जिसके बाद विदेश मंत्रालय ने बुधवार को सुरक्षा मुद्दों को लेकर बांग्लादेश के उच्चायुक्त को तलब किया है। विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश के भारत में उच्चायुक्त एम. रियाज हमीदुल्लाह को ढाका में भारतीय मिशन की सुरक्षा व्यवस्था और हालिया इस पर भारत सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम अंतरिम सरकार से उम्मीद करते हैं कि वह अपने राजनयिक दायित्वों के अनुरूप बांग्लादेश में मिशनों और दूतावासों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। मंत्रालय ने यह भी कहा कि भारत बांग्लादेश में हाल ही में हुई कुछ घटनाओं के संबंध में चरमपंथी तत्वों द्वारा फैलाई जा रही झूठी कहानी को खारिज करता है।
मंत्रालय ने कहा कि भारत के बांग्लादेश के लोगों के साथ घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। हम बांग्लादेश में शांति और स्थिरता के पक्षधर हैं और हमने लगातार शांतिपूर्ण वातावरण में स्वतंत्र, निष्पक्ष, समावेशी और विश्वसनीय चुनाव कराने का आह्वान किया है। यह घटना दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव का नवीनतम उदाहरण है।
गौरतलब है कि यह घटनाक्रम बांग्लादेश के मुक्ति दिवस यानी विजय दिवस के एक दिन बाद सामने आया है। यह दिन 1971 के युद्ध में भारत की जीत और बांग्लादेश की स्वतंत्रता की याद में मनाया जाता है। इससे एक दिन पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बांग्लादेश को विजय दिवस की शुभकामनाएं दी थीं।
Edited By : Chetan Gour