Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

तालिबान ने बंधक बनाए 12 लोगों की ली जान

हमें फॉलो करें तालिबान ने बंधक बनाए 12 लोगों की ली जान
काबुल , बुधवार, 8 जून 2016 (22:45 IST)
काबुल। अफगानिस्तान के एक अधिकारी ने आज कहा कि तालिबान ने उन 12 लोगों को मार दिया है जिन्हें तेजी से अशांत हो रहे दक्षिण पूर्वी गजनी प्रांत में हाल ही में घात लगाकर किए  गए हमलों में बंधक बनाया गया था।
 
अफगान सेना के गुप्तचर अधिकारी गुलाम मोहम्मद ताहिरी ने कहा कि मारे गए  12 लोगों में सात पुलिसकर्मी, तीन जवान और राष्ट्रीय खुफिया एजेंसी में कार्यरत दो अधिकारी शामिल हैं।
 
उन्होंने कहा कि मंगलवार को अंदार जिले में हत्याएं हुईं और तालिबान ने स्थानीय नागरिकों को यह हत्याएं देखने के लिए मजबूर किया। ताहिरी ने कहा कि इन सभी 12 लोगों को अलग-अलग वक्त पर अगवा किया गया था।
 
उन्होंने कहा कि आतंकवादी पकतिका प्रांत और राजधानी काबुल के बीच कारों को रोकते हैं और उनमें सवार मुसाफिरों को बंधक बना लेते हैं। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ऐसा होगा samsung galaxy note 6, ये होंगे फीचर्स...