Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ईरान का AI हमला वीडियो वायरल, अमेरिकी युद्धपोत पर ड्रोन स्ट्राइक का सिमुलेशन

Advertiesment
Iran AI Video Escalates Tensions
Iran AI Video Escalates Tensions : अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा तनाव उस समय चरम पर पहुंच गया जब ईरान की तरफ से जारी किए गए एक AI वीडियो ने माहौल को और गरमा दिया। इस वीडियो में ईरान द्वारा अमेरिकी युद्धपोतों पर हमले की झलक दिखाई गई है।
 
वीडियो में दिखाया गया है कि ईरानी ड्रोन अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर अब्राहम लिंकन की तरफ बढ़ते हैं। इन ड्रोनों से अमेरिकी जहाजों पर कई मिसाइलें दागी जाती हैं। हमले के दौरान अमेरिकी सैनिकों के बीच अफरातफरी का माहौल दिखाया गया है। नौसैनिक वॉकी-टॉकी पर बात करते दिखाई देते हैं और फिर हमले के बाद भागते नजर आते हैं।
 
इसमें दिखाया गया है कि ईरानी नौसैनिक जहाज अमेरिकी युद्धपोतों को चारों तरफ से घेर लेते हैं। ड्रोन का एक बड़ा समूह जहाजों से टकराता दिखाया गया है। जहाज पर आग लगने और अमेरिकी सैनिकों को बंदी बनाए जाने का सीन दिखाया गया है।
गौरतलब है कि अमेरिका की और से ईरान पर लगातार हमले की धमकी दी जा रही है। वहीं ईरान ने भी पलटवार की बात कही है। दोनों देशों में ओमान की राजधानी मस्कट में परमाणु समझौते पर पहले दौर की बातचीत हो चुकी है। अमेरिका दूसरे दौर की बातचीत के लिए भी उत्सुक नजर आ रहा है। 
edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

संवाद से समस्या के समाधान में विश्वास करती है सरकार, बजट सत्र से पहले योगी