Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

Advertiesment
Iran attacks Gulf countries
मिडिल ईस्ट (Middle East) इस समय बारूद के ढेर पर बैठा है। इजराइल और अमेरिका के भीषण हमले में अपने सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को खोने के बाद ईरान अब 'पागल हाथी' की तरह बर्ताव कर रहा है। बदले की आग में जल रहे ईरान ने गल्फ के मुस्लिम देशों- सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात कर दी है।  गल्फ देशों ने जवाबी सैन्य कार्रवाई के संकेत दे दिए हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में महायुद्ध (Great War) का खतरा मंडराने लगा है।

अपनों पर ही क्यों बरस रहा है ईरान?

दुनिया हैरान है कि एक मुस्लिम देश दूसरे मुस्लिम देशों पर हमले क्यों कर रहा है? इसका जवाब ईरान के विदेश उप मंत्री सईद खतीबज़ादेह ने दिया है। उन्होंने सीधे शब्दों में कहा कि हम अमेरिकी धरती (USA) तक नहीं पहुंच सकते, इसलिए हमारे पास अमेरिका के अधिकार क्षेत्र में आने वाले किसी भी ठिकाने (गल्फ में मौजूद सैन्य बेस) को तबाह करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। ईरान उन अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहा है जो इन खाड़ी देशों की जमीन पर बने हुए हैं।

ईरान की खुली चेतावनी

 
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पूरी दुनिया को हिला देने वाला बयान दिया है। उन्होंने 'अलजजीरा' से बात करते हुए कहा कि सर्वोच्च नेता की हत्या अंतरराष्ट्रीय कानून का घोर उल्लंघन है और अब ईरान की रक्षा के लिए 'कोई हद तय नहीं' है। ईरान ने स्पष्ट कर दिया है कि वह अब रुकने वाला नहीं है।
 

जवाबी कार्रवाई को तैयार गल्फ देश

ईरान की इस हिमाकत से सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) जैसे देश आगबबूला हैं। इन देशों ने साफ कर दिया है कि अगर उनकी संप्रभुता पर हमला हुआ, तो वे हाथ पर हाथ धरकर नहीं बैठेंगे। Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग