Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

US-Iran war : ईरान ने किया US के F-35 फाइटर जेट पर हमले का दावा, अमेरिका ने बताया इमरजेंसी लैंडिंग

मैं कहीं भी सेना नहीं भेज रहा, जल्द ही सामान्य होंगे हालात, डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान

Advertiesment
Iran F35 attack
ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने एक वीडियो जारी किया है। इसमें कथित तौर पर अमेरिकी F-35 फाइटर जेट को ईरान के ऊपर निशाना बनाते हुए दिखाया गया है। हालांकि इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा है कि उसने अमेरिकी F-35 फाइटर जेट पर हमला कर उसे नुकसान पहुंचाया। अमेरिका का अत्याधुनिक लड़ाकू विमान F-35 को अचानक इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। 
webdunia


हालांकि विमान और पायलट दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं, लेकिन इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता कैप्टन टिम हॉकिन्स ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि एक अमेरिकी जेट "ईरान के ऊपर युद्धक मिशन पर था। जब उसे तकनीकी कारणों या संदिग्ध हमले के चलते आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी।
उन्होंने आगे बताया कि विमान सुरक्षित रूप से उतर गया है और फिलहाल इस घटना की जांच की जा रही है। रिपोर्ट में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि विमान को कितना नुकसान हुआ है या क्या संदिग्ध गोलाबारी का सीधा संपर्क विमान से हुआ था, लेकिन यह घटना ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी सैन्य अभियानों के जोखिम को दर्शाती है।

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- ईरान में नहीं भेजेंगे सेना 

जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि ईरान पर हमले के बाद तेल की कीमतों में ज्यादा उछाल आएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। व्हाइट हाउस में जापान की प्रधानमंत्री के साथ बैठक के दौरान ट्रम्प ने कहा कि मुझे लगा था कि तेल की कीमतें बहुत ज्यादा बढ़ेंगी, हालात इससे कहीं ज्यादा खराब हो सकते थे, लेकिन अभी स्थिति उतनी खराब नहीं है।वाशिंगटन में जापानी राजनेता साने ताकाइची के साथ एक बैठक के दौरान ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ईरान में "सेना नहीं भेज रहा है"। उनके इस बयान को जमीनी आक्रमण से बचने के एक जानबूझकर किए गए प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।  Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या उलझ गया US, डोनाल्ड ट्रंप को क्यों महंगी पड़ रही है लड़ाई, क्या ईरान को लेकर अमेरिका-इजराइल के रास्ते हुए अलग