Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ईरान का बड़ा हमला: सऊदी अरब में US Embassy निशाने पर, अमेरिकियों को खाड़ी देश छोड़ने की एडवाइजरी

Advertiesment
attack on us embassy in saudi arabia
Iran US War Updates : ईरान ने सऊदी अरब में अमेरिकी दूतावास पर बड़ा हमला किया। इस हमले के बाद दूतावास को खाली करा लिया गया है। इस हमले से मिडिल ईस्ट में युद्ध का दायरा और बढ़ सकता है। इस बीच अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में मौजूद अमेरिकियों को एडवाइजरी जारी करते हुए तुरंत खाड़ी देश छोड़ने को कहा है।
 
ईरान ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद में अमेरिकी दूतावास पर दो ड्रोनों से हमला किया है। इसके बाद रियाद में अमेरिकी दूतावास ने एक सुरक्षा अलर्ट जारी कर अमेरिकी नागरिकों को तुरंत जगह पर आश्रय (शेल्टर) लेने की सलाह दी है।
 
इससे पहले कई मीडिया खबरों में कहा गया था कि सऊदी अरब के एयर डिफेंस सिस्टम ने रियाद के डिप्लोमेटिक क्वार्टर को निशाना बनाने वाले चार ड्रोनों को रोका था।
 

अमेरिका कैसे लेगा दूतावास पर हमले का बदला

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि आपको जल्द ही पता चल जाएगा कि अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमले और मारे गए अमेरिकी सैनिकों के लिए ईरान से बदला कैसे लिया जाएगा।
 

इजराइल और अरब देशों पर भी मिसाइल हमला

ईरान ने इजराइल और कई अरब देशों पर मिसाइलें दागीं, जबकि हिज्बुल्ला ने लेबनान से रॉकेट और ड्रोन से इजराइल पर हमला किया। इजराइल ने भी पलटवार करते हुए बेरूत के दक्षिणी सबअर्ब और दक्षिणी लेबनान में भारी हवाई हमले करके जवाब दिया।
 

ईरान में 500 से ज्यादा की मौत

इस युद्ध में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह खामेनेई समेत 500 से ज्यादा ईरानी मारे जा चुके हैं। युद्ध में 6 अमेरिकी सैनिक भी मारे गए हैं। 
edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जंग की तैयारी में हिन्दुस्तान, ईरान पर हमले के बाद घबराया पाकिस्तान, क्या बोले राष्ट्रपति जरदारी