Publish Date: Sun, 22 Mar 2026 (12:08 IST)
Updated Date: Sun, 22 Mar 2026 (12:15 IST)
ईरान-इजराइल युद्ध के बीच शनिवार रात इज़राइल के दक्षिणी शहरों में जोरदार धमाके हुए, जब ईरान ने मिसाइल हमला किया। हमले के दौरान आसमान से आग के बड़े-बड़े गोले गिरते दिखाई दिए। ये हमले Dimona और Aradशहरों पर हुए, जो इजराइल के परमाणु अनुसंधान केंद्र के पास स्थित हैं। रिपोर्ट के अनुसार, यह पहली बार था जब इस इलाके में ईरानी मिसाइलें इजराइल की एयर डिफेंस प्रणाली को पार करने में सफल रहीं। मेडिकल अधिकारियों ने बताया कि हमले में 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
न्यूक्लियर रिसर्च सेंटर के पास हुआ हमला
डिमोना शहर परमाणु अनुसंधान केंद्र से करीब 20 किलोमीटर दूर है, जबकि अराद लगभग 35 किलोमीटर उत्तर में स्थित है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मिसाइल गिरने के बाद बड़े विस्फोट और घरों में भारी नुकसान दिखाई दिया। कई घरों के दरवाजे-खिड़कियां उड़ गईं और सामान बिखर गया।
राहतकर्मियों ने बताया कि अराद में कम से कम 10 अपार्टमेंट इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा, जिनमें से तीन के गिरने का खतरा है। करीब 64 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। नतांज़ पर हमले के बाद जवाबी कार्रवाई विशेषज्ञों का मानना है कि यह हमला ईरान के Natanz स्थित परमाणु संवर्धन केंद्र पर हुए हमले के जवाब में किया गया। उसी दिन इस साइट को निशाना बनाया गया था, जिसके बाद तनाव और बढ़ गया।
संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था इंटरनेशन एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (International Atomic Energy Agency ) ने कहा कि उसे इज़राइल की परमाणु सुविधा को नुकसान या रेडिएशन बढ़ने की कोई पुष्टि नहीं मिली है। रिपोर्टों के अनुसार, इज़राइल को मध्य पूर्व का एकमात्र परमाणु हथियार रखने वाला देश माना जाता है, हालांकि इज़राइल ने कभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। Edited by : Sudhir Sharma
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
Publish Date: Sun, 22 Mar 2026 (12:08 IST)
Updated Date: Sun, 22 Mar 2026 (12:15 IST)