Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ईरान के 100 से ज्यादा शहरों में प्रदर्शन, क्या अमेरिका के साथ इजराइल भी करेगा आक्रमण?

Advertiesment
हमें फॉलो करें trump khumenai

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

वॉशिंगटन , शुक्रवार, 9 जनवरी 2026 (12:05 IST)
Iran News in Hindi : ईरान के 100 से ज्यादा शहरों में महंगाई के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन जेारी है। हिंसा को देखते हुए इंटरनेट और फोन सर्विस बंद कर दी गई है। इस बीच अमेरिका ने ईरान को धमकी देते हुए कहा कि हम अपने अधिकारों के लिए प्रदर्शन कर रहे ईरानी लोगों के साथ हैं। अमेरिकी धमकी से सवाल उठ रहे हैं कि अमेरिका भी ईरान पर आक्रमण करेगा? ALSO READ: ट्रंप की ग्रीनलैंड 'कब्जे' की धमकी से NATO में हड़कंप: क्या टूटने की कगार पर है सैन्य गठबंधन?
 
ईरानी मुद्रा के गिरने से पैदा हुए गुस्से के बाद शुरू हुआ प्रदर्शन ईरान के सभी 31 प्रांतों के 100 से ज्यादा शहरों और कस्बों तक फैल गया। पिछले एक साल में ईरानी रियाल रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया है और महंगाई 40 फीसदी तक पहुंच चुकी है।
 
28 दिसंबर से सड़कों पर डटे प्रदर्शनकारी ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई को हटाने की मांग करते हुए देश के आखिरी शाह के निर्वासित बेटे रजा पहलवी की वापसी के नारे लगा रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा में अब तक 45 लोग मारे जा चुके हैं।
 
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने सुरक्षाबलों से शांतिपूर्ण प्रदर्शनों से निपटने में पूरी संयम बरतने की अपील की थी। वहीं खामेनेई का कहना है कि अधिकारियों को प्रदर्शनकारियों से बात करनी चाहिए लेकिन उपद्रवियों को उनकी जगह दिखानी चाहिए। ALSO READ: भारत पर 500 प्रतिशत टैरिफ लगाएंगे ट्रंप! चीन और ब्राजील को भी महंगा पड़ेगा रूसी तेल
 
इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को एक बार फिर चेतावनी दी कि अगर ईरानी अधिकारी प्रदर्शनकारियों को मारते हैं तो अमेरिका सैन्य कार्रवाई कर सकता है। उनका कहना है कि अगर ईरान ने प्रदर्शनकारियों के साथ जबरदस्ती की तो वो ईरानी शासन को नर्क का रास्ता दिखा देंगे। इधर इजराइल ने भी संकेत दिया है कि वह सैन्य कार्रवाई में अमेरिका का साथ देगा।
 
गौरतलब है कि ईरान और इजराइल में पुरानी दुश्मनी है। जून 2025 में दोनों देशों के बीच जबरदस्त टकराव हुआ था। इसके बाद इजराइल और अमेरिका ने ईरान के परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया था। इस हमले में ईरान के फोर्डो, नतांज और इस्फहान परमाणु संयंत्रों को भारी नुकसान हुआ था।
edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जयशंकर ने की फ्रांस के राष्ट्रपति से मुलाकात, जानिए मैक्रों से किन मुद्दों पर हुई बात