suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Jamkaran Mosque में फहराया गया लाल झंडा, ईरान ने अमेरिका-इजराइल को दी तबाही की चेतावनी

Advertiesment
Jamkaran Mosque red flag
इजराइल-ईरान (Israel Iran Tension) में युद्ध के हालात पैदा हो गए हैं। खामनेई की मौत के बाद ईरान ने इजराइल में घातक मिसाइल दांगी। ईरान ने अटैक को और ज्यादा बढ़ा दिया है। उसने तेल अवीव में हमला कर दिया है। इसके साथ और भी जगहों को निशाना बनाया है। इजराइल ने एक बार फिर ईरान में बारूद बरसा दिया है। तेहरान में कई जगहों पर धमाके हुए हैं। इससे ठीक पहले ईरान ने अमेरिका को अटैक की धमकी दी थी। ईरान में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद, अमेरिकी जहाजों पर लगाई पाबंदी लगा दी गई है। इजराइल का दावा, ईरान पर 1200 से ज्यादा बम गिराए। 

ईरानी और इजराइली राजदूतों की बहस

प्रमुख एंतोनियो गुतारेस ने ईरान पर अमेरिका-इजराइल के हवाई हमलों की शनिवार को निंदा की जबकि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अमेरिकी व इजराइली राजदूतों की ईरानी राजदूत से जबरदस्त बहस हुई।

क्यों खास है जामकरन मस्जिद 

जामकरन मस्जिद (Masjid-e-Jamkaran) ईरान के कोम (Qom) शहर से लगभग 6 किलोमीटर पूर्व में, जामकरन गांव में स्थित है। यह कोम-काशान मार्ग पर बनी है और शिया इस्लाम में इसका विशेष धार्मिक महत्व है। यह मस्जिद शिया मुसलमानों के लिए एक महत्वपूर्ण तीर्थस्थल है, जो बारहवें इमाम, इमाम महदी (AS) से जुड़ी मान्यताओं के कारण प्रसिद्ध है। शिया परंपराओं के अनुसार इस मस्‍ज‍िद का निर्माण 393 हिजरी (1003 ईस्वी) में हसन बिन मस्लह (Hassan bin Maslah) द्वारा इमाम महदी (AS) के आदेश पर किया गया था। शिया विश्वास के अनुसार, इमाम महदी, जो शिया इस्लाम में बारहवां इमाम और विश्व में शांति लाने वाले मसीहा माने जाते हैं, ने हसन बिन मुथलिह जामकरानी (Sheikh Hassan ibn Muthlih Jamkarani) को एक सपने में इस मस्जिद के निर्माण का आदेश दिया था।

इजराइल जारी रखेगा हमले

इजराइली डिफेंस फोर्स ने जानकारी दी है कि पश्चिमी और मध्य ईरान में आईडीएफ ने 30 से ज्यादा टारगेट पर हमला किया। इसमें एरियल डिफेंस सिस्टम, मिसाइल लॉन्चर, शासन के टारगेट और मिलिट्री कमांड सेंटर शामिल हैं। आईडीएफ इंटेलिजेंस से गाइडेड, इजराइली एयर फोर्स के दर्जनों फाइटर जेट्स ने पश्चिमी और मध्य ईरान में ईरानी आतंकी शासन के बैलिस्टिक मिसाइल ऐरे और एरियल डिफेंस सिस्टम को कमजोर करने के उद्देश्य से हमला किया। आईडीएफ ईरानी आतंकी शासन के बैलिस्टिक मिसाइल ऐरे और एरियल डिफेंस सिस्टम को कमजोर करना जारी रखेगा।
ALSO READ: Ayatollah Ali Khamenei का निधन: मध्य पूर्व की सियासत में भूचाल, ईरान के बाद अब क्या?
इजराइली एयरफोर्स ने बताया कि ईरान से इजराइल के इलाके की ओर लॉन्च की गई मिसाइलों का पता चलने के बाद देश भर के कई इलाकों में अलर्ट एक्टिवेट कर दिए गए हैं। लोगों से अपील है कि वे होम फ्रंट कमांड के निर्देशों का पालन करें। इस समय, एयर फोर्स खतरे को दूर करने के लिए जहां भी जरूरी हो, इंटरसेप्ट करने और स्ट्राइक करने के लिए काम कर रही है। डिफेंस पूरी तरह से सुरक्षित नहीं है और इसलिए होम फ्रंट कमांड के निर्देशों का पालन करते रहना जरूरी है।  Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Ayatollah Khamenei : खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान में उबाल, US कांसुलेट पर हमला; PoK में प्रदर्शन, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट