Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

क्या अमेरिका-इजराइल के खिलाफ ईरान के पास कोई सीक्रेट वार प्लान है?

Advertiesment
iran secret war plan
Iran Secret War Plan: ईरान और अमेरिका की जंग बड़े ही विचित्र मोड़ पर पहुंच गई है, एक तरफ ट्रंप दावा कर रहे हैं कि ईरान के साथ बातचीत चल रही है, वहीं ईरान ने इसे पूरी तरह फेक बताया है। ट्रंप ने 5 दिन के लिए ईरान के पॉवर प्लांट को निशाना नहीं बनाने की बात कही है, लेकिन इजराइल के हमले आज यानी मंगलवार को भी जारी रहे। इस बीच, रिपोर्ट्‍स की मानें तो ईरान के पास अमेरिका और इजराइल के खिलाफ सीक्रेट प्लान है, जिसका वह युद्ध में उपयोग कर सकता है। यह भी कहा जा रहा है कि ईरान युद्ध को लंबा खींचकर अपने विरोधियों को थका देना चाहता है।
 
हालांकि यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि ईरान का प्लान क्या है, लेकिन ईरान ने 4000 किलोमीटर दूर डिएगो गार्सिया में मिसाइल दाग कर बता दिया है कि उसके तरकश में कई छिपे हुए 'तीर' हो सकते हैं। जिसका न तो अमेरिका को अंदाजा है और न ही इजराइल को। यही कारण है कि ट्रंप अब इस युद्ध से बाहर निकलने का 'सुरक्षित रास्ता' ढूंढ रहे हैं, जिससे उनकी किरकिरी भी न हो। दूसरी ओर, इराक और आक्रामक हो गया है। 

होर्मुज जलडमरूमध्य तुरुप का पत्ता 

होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को बंद करना ईरान का सबसे बड़ा 'सीक्रेट कार्ड' है। इसका उद्देश्य वैश्विक तेल आपूर्ति को बाधित करना है। दरअसल, ईरान ने बार-बार चेतावनी दी है कि अगर उस पर हमला होता है, तो वह दुनिया के 20-30% तेल व्यापार वाले इस रास्ते को बंद कर देगा। इससे वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारी गिरावट और तेल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हो सकती है, जो अमेरिका के लिए एक बड़ा सिरदर्द है।

भूमिगत मिसाइल सिटी

ईरान ने अपने मिसाइल भंडार और परमाणु ठिकानों को पहाड़ों के बहुत नीचे (जैसे फोर्डो और नतांज) छिपाकर रखा है। इसके साथ ही ईरान ने हाल ही में 'पिकैक्स माउंटेन' जैसे नए और गहरे ठिकानों पर काम तेज किया है, जहां पारंपरिक बमबारी बेअसर साबित हो सकती है। ईरान का यह भी दावा है कि उसके पास ऐसी मिसाइलें (जैसे फतह-1) हैं जो इजराइल के 'आयरन डोम' को भेदने में भी सक्षम हो सकती हैं। ईरान ने अमेरिका पर दबाव बढ़ाने के लिए क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य अड्डों (बहरीन, कतर, जॉर्डन) पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए हैं। साथ ही अपनी रक्षा प्रणाली को और अधिक गुप्त बनाने के लिए सुरंगों और भूमिगत इंजीनियरिंग का सहारा लिया है।

क्या है ईरान का सीक्रेट प्लान?

फिलहाल ईरान का सीक्रेट प्लान क्या है इसका खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन ईरान ने 4000 किलोमीटर तक मार करने वाली मिसाइल दागकर पूरी दुनिया को चौंकाया है। जानकारों का मानना है कि ईरान अपने किसी और हथियार से इसी तरह चौंका सकता है। ईरान पूरे यूरोप को निशाना बनाने की क्षमता है। ईरान की 'फतह-1' मिसाइल भी काफी घातक है। इसकी मारक क्षमता 1400 किलोमीटर तक है, जिसका मतलब है कि यह ईरान की सीमा से इजराइल के किसी भी शहर को आसानी से निशाना बना सकती है। ईरान का दावा है कि फतह-1 विशेष रूप से इजराइल के 'आयरन डोम' और अमेरिका के 'थाड' जैसी उन्नत मिसाइल रक्षा प्रणालियों को भेदने के लिए बनाई गई है।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कोलंबिया में बड़ा विमान हादसा, वायुसेना का प्‍लेन हुआ क्रश, 66 सैनिकों की मौत




Akshaya Tritiya
Akshaya Tritiya