Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आईएस ने सैनिकों को जिंदा जलाने का वीडियो जारी किया

Advertiesment
हमें फॉलो करें IS
दुबई , शुक्रवार, 23 दिसंबर 2016 (11:40 IST)
दुबई। खुद को आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) बताने वाले एक समूह ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें तुर्की के 2 सैनिकों को सीरिया में जिंदा जलाए जाने का दावा किया जा रहा है। गुरुवार को जारी इस वीडियो में आईएस का एक आतंकवादी रिमोट के सहारे आग लगाता है।

 
आईएस के दावे के अनुसार यह वीडियो सीरिया अभियान के समय का है और दोनों सैनिकों को नवंबर के आखिर में पकड़ा गया था। आईएस ने तुर्की सुरक्षा बलों के हाथों मुसलमानों की हत्या का बदला लेने के लिए ऐसा किया है। 
 
इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं हुई है और न ही तुर्की ने इस वीडियो पर कोई टिप्पणी की है, हालांकि तुर्की सुरक्षा बलों ने पिछले महीने उत्तरी सीरिया में अपने 2 सैनिकों से संपर्क टूट जाने की जानकारी दी थी। वीडियो में दोनों सैनिक एक खुले क्षेत्र एक पिंजरे में दिखाया गया है। 
 
इस सप्ताह की शुरुआत में उत्तरी सीरिया के शहर अल-बाब में तुर्की के 16 सैनिक मारे गए थे। इस क्षेत्र में इस साल अगस्त से आईएस के खिलाफ अभियान चला रही तुर्की सेना के लिए यह अब तक का सबसे बड़ा नुकसान बताया जा रहा है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हाई प्रोफाइल शराब पार्टी में पुलिस का छापा, चिरायु अमीन सहित 225 लोग गिरफ्तार