Publish Date: Wed, 04 Mar 2026 (17:25 IST)
Updated Date: Wed, 04 Mar 2026 (17:28 IST)
इस बीच इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने कहा है कि अगर अली खामेनेई के बाद ईरान में जो भी नया नेता बनेगा उसे भी खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नाम या जगह से कोई फर्क नहीं पड़ता, इजराइल उसे ढूंढ लेगा।
गौरतलब है कि अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा खामेनेई को ईरान का नया सर्वोच्च नेता चुना गया है। खामेनेई की अमेरिका और इजराइल के हमले में मौत हो गई थी।
बताया जा रहा है कि मुजतबा के नाम का एलान मशहद शहर में अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार के बाद किया जाएगा। वे अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे हैं।
8 सितंबर 1969 को मशहद शहर में जन्में मोजतबा को एसेंबली ऑफ एक्सपर्टस ने ईरान का नया सर्वोच्च नेता चुना। सर्वोच्च नेता के पास राष्ट्रपति से भी ज्यादा अधिकार होते हैं।
edited by : Nrapendra Gupta