Publish Date: Wed, 25 Mar 2026 (14:01 IST)
Updated Date: Wed, 25 Mar 2026 (14:20 IST)
Kuwait Nuclear Alert: मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके मुताबिक कुवैत के रक्षा मंत्रालय और सिविल डिफेंस ने आज अचानक परमाणु सुरक्षा मार्गदर्शन जारी कर पूरे देश को हाई अलर्ट पर रख दिया है। आधिकारिक चेतावनी में साफ-साफ कहा गया है कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है, लेकिन अपने घर से बाहर न निकलें। सभी खिड़कियों और दरवाजों को पूरी तरह सील कर दें।
सिविल डिफेंस की ओर से जारी इस इमरजेंसी गाइडलाइन में नागरिकों से अपील की गई है कि वे घर के अंदर रहें और खिड़कियों-दरवाजों को प्लास्टिक, टेप या किसी भी उपलब्ध सामग्री से पूरी तरह बंद कर लें। इस बीच, अधिकारियों ने कहा कि बूशहर प्लांट पूरी तरह सुरक्षित है।
क्यों जारी हुई यह चेतावनी?
सूत्रों के मुताबिक यह परमाणु विकिरण सुरक्षा के लिहाज से जारी किया गया है। खासतौर पर ईरान के बूशहर न्यूक्लियर प्लांट से किसी भी तरह के संभावित खतरे को देखते हुए यह सतर्कता बरती गई है। गौरतलब है कि कुवैत में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य अड्डा स्थित है, जिसे इस क्षेत्र में रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।
कुवैती अधिकारियों के अनुसार, मोबाइल पर भेजे गए 'इमरजेंसी अलर्ट' और जारी किए गए निर्देश एक नियमित सुरक्षा अभ्यास (Mock Drill) का हिस्सा थे। इसका उद्देश्य किसी भी वास्तविक संकट (जैसे रासायनिक या परमाणु रिसाव) के समय जनता की तैयारी को परखना था।
क्या है हकीकत?
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान में विकिरण स्तर पूरी तरह सामान्य है और किसी भी तरह का खतरा अभी नहीं है। यह सिर्फ पूर्व-सतर्कता और सुरक्षा उपाय है। अधिकारियों ने साफ कहा है कि वर्तमान में विकिरण स्तर पूरी तरह सामान्य है। दरअसल, कई सोशल मीडिया पोस्ट्स और वीडियोज में इसे 'अचानक हाई अलर्ट' या 'परमाणु आपातकाल' की तरह दिखाया जा रहा है, जो अतिरंजित है।
दरअसल, खबर का मुख्य हिस्सा (गाइडलाइन जारी होना+घर में रहने और सील करने की सलाह) सही है, लेकिन इसे 'अचानक पूरे देश को हाई अलर्ट पर रख दिया' कहकर डराने वाला बना दिया गया है। असल में यह सामान्य सिविल डिफेंस प्रोटोकॉल है, जो मिसाइल हमलों और संभावित रासायनिक/परमाणु प्रदूषण के खिलाफ जारी किया जाता है।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
Publish Date: Wed, 25 Mar 2026 (14:01 IST)
Updated Date: Wed, 25 Mar 2026 (14:20 IST)