rashifal-2026

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

फ्लोरिडा गोल्फ कोर्स पर ट्रंप की हत्या की कोशिश करने वाले को उम्रकैद

Advertiesment
हमें फॉलो करें florida golf course
फोर्ट पियर्स , बुधवार, 4 फ़रवरी 2026 (23:34 IST)
साल 2024 में फ्लोरिडा के एक गोल्फ कोर्स पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की कोशिश करने वाले दोषी रयान राउत को बुधवार को उम्रकैद की सजा सुनाई गई।  न्यायाधीश कैनन ने अपराध की गंभीरता और आरोपी के रवैए को देखते हुए अधिकतम सजा का फैसला सुनाया।
ALSO READ: India-US Trade Deal : डोनाल्ड ट्रंप की ‘दादागिरी’ पर भारी पड़ी अजित डोवाल की रणनीति, सीक्रेट मीटिंग से कैसे ठंडे पड़े थे US के तेवर
मीडिया खबरों के मुताबिक अमेरिकी जिला न्यायाधीश ऐलीन कैनन ने फोर्ट पियर्स के उसी कोर्ट रूम में राउत की सजा का ऐलान किया, जहां पिछले साल सितंबर में भारी हंगामा हुआ था। उस समय, जूरी द्वारा सभी आरोपों में दोषी ठहराए जाने के तुरंत बाद राउत ने खुद को चाकू मारने की कोशिश की थी।
ALSO READ: क्यों टल गई SUV Tekton की लॉन्चिंग टली, Kia Seltos, Hyundai Creta और Maruti Grand Vitara को देगी टक्कर
सरकारी वकीलों ने बिना पैरोल के उम्रकैद की मांग की थी। उन्होंने तर्क दिया कि राउत को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है और उसने कभी माफी नहीं मांगी। राउत के वकील ने 27 साल की सजा की गुहार लगाई थी। उन्होंने दलील दी कि राउत की उम्र 60 वर्ष होने वाली है, ऐसे में 27 साल की सजा भी व्यावहारिक रूप से उम्रकैद के समान ही होगी। Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

India-US Trade Deal : डोनाल्ड ट्रंप की ‘दादागिरी’ पर भारी पड़ी अजित डोवाल की रणनीति, सीक्रेट मीटिंग से कैसे ठंडे पड़े थे US के तेवर