rashifal-2026

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में बड़ा हादसा, 7 मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 17 लोगों की मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें Major accident in Jakarta Indonesia

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, मंगलवार, 9 दिसंबर 2025 (16:12 IST)
Major accident in Indonesia : इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में एक 7 मंजिला ऑफिस इमारत में मंगलवार को आग लग गई, जिससे कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई। आग की ये घटना जकार्ता के सेंटर में स्थित एक ऑफिस की बिल्डिंग में लगी, जिसकी वजह से आसपास रहने वाले लोगों और कर्मचारियों में दहशत फैल गई। खबरों के अनुसार, एक बैटरी में आग लग जाने के कारण यह हादसा हुआ। इंडोनेशिया में आग लगने की यह भयावह घटना पिछले महीने हांगकांग के ताई पो जिले में लगी भीषण आग के बाद हुई है, जिसमें लगभग 160 लोगों की मौत हो गई थी।
 
खबरों के अनुसार, इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में एक 7 मंजिला ऑफिस इमारत में मंगलवार को आग लग गई, जिससे कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई। आग की ये घटना जकार्ता के सेंटर में स्थित एक ऑफिस की बिल्डिंग में लगी, जिसकी वजह से आसपास रहने वाले लोगों और कर्मचारियों में दहशत फैल गई। मृतकों में एक गर्भवती महिला भी है। इस बिल्डिंग में टेरा ड्रोन इंडोनेशिया के ऑफिस हैं, जो खनन से लेकर कृषि तक के क्षेत्रों के लिए ड्रोन सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनी है।
ALSO READ: गोवा में भयानक हादसा, नाइट क्लब में लगी आग, 25 की मौत, 50 घायल
सबसे पहले पहली मंजिल पर आग लगी, जिसको कर्मचारियों ने बुझाने की कोशिश की थी। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। खबरों के अनुसार, एक बैटरी में आग लग जाने के कारण यह हादसा हुआ। बाद में यह आग वहां बने गोदाम में फैल गई, जो कि ऊपरी म‍ंजिलों तक पहुंच गई।
ALSO READ: हांगकांग की हाईराइज इमारतों में भयावह आग, 44 की मौत, 300 से ज्यादा लापता
फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी हुई है। इंडोनेशिया में आग लगने की यह भयावह घटना पिछले महीने हांगकांग के ताई पो जिले में लगी भीषण आग के बाद हुई है, जिसमें लगभग 160 लोगों की मौत हो गई थी।
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नियम सबके लिए एक जैसे, फिर IndiGo airlines में ही क्‍यों ध्‍वस्‍त हुआ सिस्‍टम, लाखों यात्री संकट में, क्‍या है पूरा खेल?