Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मैक्सिको सिटी की संसद में भारी हंगामा, आपस में भिड़े सांसद, एक-दूसरे के खींचे बाल

Advertiesment
हमें फॉलो करें Major uproar among lawmakers in Mexico City parliament

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, मंगलवार, 16 दिसंबर 2025 (13:30 IST)
Dispute between lawmakers in Mexican City parliament : मैक्सिको सिटी की संसद में जोरदार हंगामा हो गया। सांसदों ने एक-दूसरे के बाल खींचे और चिल्लाते हुए आपस में भिड़ गए। मैक्सिको सिटी की संसद में यह भारी हंगामा उस वक्त देखने को मिला जब पारदर्शिता सुधार पर चल रही बहस अचानक उग्र हो गई। विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते सांसदों के बीच तीखी नोकझोंक मारपीट में बदल गई, जहां एक-दूसरे के बाल खींचे गए और सदन में चीख-पुकार मच गई।

खबरों के अनुसार, मैक्सिको सिटी की संसद में यह भारी हंगामा उस वक्त देखने को मिला जब पारदर्शिता सुधार पर चल रही बहस अचानक उग्र हो गई। विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते सांसदों के बीच तीखी नोकझोंक मारपीट में बदल गई, जहां एक-दूसरे के बाल खींचे गए और सदन में चीख-पुकार मच गई। सांसदों के विवाद का वीडियो भी सामने आया है।

विपक्षी दल के नेताओं ने आरोप लगाया कि सत्ताधारी दल ने हिंसक तरीके से नियंत्रण हासिल करने की कोशिश की, जबकि सत्ताधारी दल के प्रवक्ता ने विपक्ष पर तर्कों के बजाय हिंसा का सहारा लेने का आरोप लगाया। सांसदों के इस तरह के हिंसक व्यवहार को लोकतंत्र के लिए चिंताजनक बताया जा रहा है।
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

VB GRAMG: नाम बदलने से कितना बदलेगा मनरेगा, मजदूरों को 125 दिन का फायदा, लेकिन राज्यों पर अतिरिक्त बोझ, केन्द्र का बढ़ेगा नियंत्रण