Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

PM मोदी को घेरने की कोशिश पड़ी भारी! नॉर्वे के मंच पर भारत के इस कड़क जवाब ने विदेशी मीडिया को किया खामोश

Advertiesment
Norway press freedom row
नॉर्वे के प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद पीएम नरेंद्र मोदी से विदेशी पत्रकार हेला लेंग ने मानवाधिकारों और प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर तीखा सवाल पूछा। इसके बाद विदेश मंत्रालय (MEA) की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकार और भारतीय अधिकारियों के बीच जबरदस्त नोकझोंक हुई। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी इस पर पीएम मोदी को घेरा है।

नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास स्टोर से मुलाकात के बाद जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पत्रकार हेला लेंग ने सवाल पूछा तो वह बिना जवाब देते हुए वहां से चले गए। इसके बाद भारतीय विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हेला लेंग और मंत्रालय के सचिव सीबी जॉर्ज और प्रवक्ता रणधीर जायसवाल के बीच तीखी नोकझोंक देखी गई। 
 
प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकार हेला लेंग ने भारतीय विदेश मंत्रालय से देश में 'मानवाधिकारों के उल्लंघन' के आरोप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मुश्किल सवालों का सामना ना करने' से जुड़ा सवाल पूछा। इसके जवाब में भारतीय विदेश मंत्रालय ने भारत को 'एक महान देश' और 'प्राचीन सभ्यता वाला देश' बताया। उन्होंने कोरोना का जिक्र कर बताया कि भरोसा क्या होता है।

विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या हुआ?

ओस्लो में भारतीय विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ़्रेंस में नॉर्वे की एक पत्रकार हेला लेंग ने सवाल पूछा कि भारत और नॉर्वे एक दूसरे के साथ मजबूत साझेदारी कर रहे हैं। लेकिन हम आप पर भरोसा क्यों करें? क्या आप वादा करते हैं कि अपने देश में हो रहे मानवाधिकार उल्लंघन को रोकेंगे। आपके प्रधानमंत्री मुश्किल सवालों का जवाब देना कब शुरू करेंगे। जब विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि उन्होंने सवाल सुन लिया है और इसका जवाब देंगे, तो नॉर्वे की उस पत्रकार ने कहा कि उन्हें इसका जवाब फौरन चाहिए।
 
बाद में उसी प्रेस कॉन्फ़्रेंस में भारत के विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) सीबी जॉर्ज ने इस सवाल के जवाब में कहा कि भारत बेहद प्राचीन सभ्यता है। करीब 5,000 साल पुरानी सभ्यता। हमने जीरो का आविष्कार किया। हमने योग का आविष्कार किया। जब सीबी जॉर्ज ये कह रहे थे, तब पत्रकार ने उन्हें फिर टोककर कहा कि आप सीधे मेरे सवाल का जवाब दीजिए। इस पर सीबी जॉर्ज ने कहा कि आपने सवाल किया है। अब आपको मेरा जवाब सुनने का धैर्य होना चाहिए।
 
जॉर्ज ने कहा कि मैं भरोसे की ही बात कर रहा हूं। जब पूरी दुनिया कोविड महामारी से जूझ रही थी। तब हमने दुनिया के 150 से ज्यादा देशों को वैक्सीन और दवा दी। पूरी दुनिया को हमने संकट से उबारने में मदद की। दुनिया ने हम पर विश्वास जताया। ये होता है भरोसा। सीबी जॉर्ज के जवाब देने के दौरान ही हेग वहां से चली गईं।
 

क्या बोलीं हेला लिंग? 

हेला लिंग ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर घटना का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरे सवाल का जवाब नहीं दिया। मुझे इसकी उम्मीद भी नहीं थी। वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स में नॉर्वे पहले स्थान पर है और भारत 157वें स्थान पर है।

राहुल गांधी ने उठाए सवाल

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस वीडियो का जिक्र करके प्रधानमंत्री पर घबराकर वहां से चले जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब छिपाने के लिए कुछ नहीं होता, तब डरने की भी ज़रूरत नहीं होती। जब दुनिया एक समझौता कर चुके प्रधानमंत्री को कुछ सवालों से घबराकर जाते हुए देखती है, तो भारत की छवि पर क्या असर पड़ता है?
edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इंदौर में कितने बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम, जानिए एमपी के शहरों की रेट लिस्ट