suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कौन हैं मोजतबा खामेनेई, जो अयातुल्ला अली खामेनेई के बाद बने ईरान के सर्वोच्च नेता

Advertiesment
Mojtaba Khamenei iran new supreme leader
Mojtaba Khamenei Supreme Leader of Iran : अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा खामेनेई को ईरान का नया सर्वोच्च नेता चुना गया है। वे अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे हैं। खामेनेई की अमेरिका और इजराइल के हमले में मौत हो गई थी। ALSO READ: क्या इजराइल के दबाव में अमेरिका ने ईरान पर किया हमला, डोनाल्ड ट्रंप ने किया अगले प्लान का खुलासा
 
8 सितंबर 1969 को मशहद शहर में जन्में मोजतबा को एसेंबली ऑफ एक्सपर्टस ने ईरान का नया सर्वोच्च नेता चुना। सर्वोच्च नेता के पास राष्‍ट्रपति से भी ज्यादा अधिकार होते हैं। 

अयातुल्ला नहीं हैं मोजतबा

मोजतबा ने तेहरान के अलावी हाई स्कूल में पढ़ाई की। उसके बाद उन्होंने कोम में धार्मिक शिक्षा ली, जहां वे रूढ़िवादी धार्मिक नेताओं के संपर्क में आए। हालांकि दशकों तक मदरसे में रहने के बावजूद वे अयातुल्ला का दर्जा हासिल नहीं कर सके। मोजतबा का विवाह ईरानी संसद के पूर्व अध्‍यक्ष गुलाम अली हद्दाद आदेल की बेटी से हुआ है। मोजतबा के 3 भाई मुस्तफा, मसूद और मैसम खामेनेई है। 

IRGC अधिकारियों से बेहतर संबंध

ईरान-इराक युद्ध के दौरान मोजतबा ने हबीब बटालियन में सेवा की। इस्लामी रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर के अधिकारियों से उनके बेहतर संबंध हैं। उन्होंने अभी तक ने कभी कोई चुनी हुई पदवी या सरकारी पद नहीं संभाला। 2019 में अमेरिका ने मोजतबा पर कई प्रतिबंध लगाए थे।
 
गौरतलब है कि अली खामेनेई ने तीन वरिष्ठ धार्मिक नेताओं को अपना संभावित उत्तराधिकारी बताया था और उनके बेटे का नाम उसमें नहीं था।
edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या इजराइल के दबाव में अमेरिका ने ईरान पर किया हमला, डोनाल्ड ट्रंप ने किया अगले प्लान का खुलासा