suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Benjamin Netanyahu बोले- Donald Trump के साथ मिलकर दुनिया को 'तेहरान के तानाशाह' से बचा रहा है Israele

Advertiesment
trump and netanyahu
मध्य-पूर्व में जारी भारी तनाव के बीच इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने 'ऑपरेशन रोरिंग लायन' (Operation Roaring Lion) को लेकर बड़ा बयान दिया है। ऑपरेशन के तीसरे दिन नेतन्याहू ने स्पष्ट किया कि यह सैन्य अभियान न केवल इजराइल के अस्तित्व के लिए, बल्कि अमेरिका और पूरी दुनिया को परमाणु खतरे से बचाने के लिए चलाया जा रहा है।

तेहरान के तानाशाह नागरिकों को बनाते हैं निशाना

तेहरान में एक हमले वाली जगह का दौरा करते हुए नेतन्याहू ने ईरान के शासन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, "तेहरान के तानाशाह और आतंकवादी बेगुनाह नागरिकों को निशाना बनाते हैं, जबकि हमारी सेना नागरिकों की रक्षा के लिए इन तानाशाहों को निशाना बना रही है।" उन्होंने चेतावनी दी कि ईरान का लक्ष्य सिर्फ इजराइल नहीं, बल्कि अमेरिका और यूरोप भी हैं।

डोनाल्ड ट्रंप का आभार

प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने इस अभियान में अमेरिकी समर्थन की सराहना करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 'दुनिया का महान नेता' बताया। उन्होंने कहा कि मैं अपने महान मित्र डोनाल्ड ट्रंप को इस ज़रूरी कोशिश में हमारे साथ शामिल होने के लिए विशेष धन्यवाद देना चाहता हूं। हम खुद को बचाने के साथ-साथ पूरी मानवता को परमाणु हथियारों और बैलिस्टिक मिसाइलों के खतरे से बचा रहे हैं। 

परमाणु हथियारों पर बड़ी चेतावनी

नेतन्याहू ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को आगाह किया कि यदि इस "आतंकवादी शासन" के पास न्यूक्लियर हथियार और इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइलें (ICBM) आ गईं, तो यह पूरी दुनिया के लिए विनाशकारी होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि 'ऑपरेशन रोरिंग लायन' इसी खतरे को जड़ से खत्म करने का एक संकल्प है। Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Middle East Crisis : IndiGo चलाएगा 10 स्पेशल फ्लाइट्स, एयर इंडिया एक्सप्रेस की मस्कट सेवा बहाल, 357 उड़ानें रद्द