Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

तानाशाह किम जोंग ने चुना अपना उत्तराधिकारी, कौन होगा उत्तर कोरिया का अगला शासक?

Advertiesment
North Korean ruler Kim Jong Un has chosen his successor
North Korean ruler Kim Jong Un : उत्तर कोरिया से बड़ी खबर सामने आने आ रही है। उत्तर कोरिया के तानाशाह शासक किम जोंग उन ने अपना उत्तराधिकारी चुन लिया है। किम जोंग ने अपनी बेटी किम जू ए को उत्तराधिकारी के रूप में चुना है। खबरों के अनुसार, जू ए की उम्र करीब 13 साल है और वे अपने पिता किम जोंग उन के साथ कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में दिखाई दी हैं। दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी ने गुरुवार को सांसदों को दी गई जानकारी में दावा किया है कि किम जोंग उन ने अपनी नाबालिग बेटी किम जू ए को अपना उत्तराधिकारी बना दिया है यानी किम जोंग के बाद उनकी बेटी उत्तर कोरिया की सत्ता संभालेंगी।

खबरों के अनुसार, उत्तर कोरिया से बड़ी खबर सामने आने आ रही है। उत्तर कोरिया के तानाशाह शासक किम जोंग उन ने अपना उत्तराधिकारी चुन लिया है। किम जोंग ने अपनी बेटी किम जू ए को उत्तराधिकारी के रूप में चुना है। खबरों के अनुसार, जू ए की उम्र करीब 13 साल है और वे अपने पिता किम जोंग उन के साथ कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में दिखाई दी हैं।
ALSO READ: उत्तर कोरिया के किम जोंग उन को है नए दोस्तों की तलाश?
दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी ने गुरुवार को सांसदों को दी गई जानकारी में दावा किया है कि किम जोंग उन ने अपनी नाबालिग बेटी किम जू ए को अपना उत्तराधिकारी बना दिया है यानी किम जोंग के बाद उनकी बेटी उत्तर कोरिया की सत्ता संभालेंगी।

यह खबर ऐसे समय आई है जब उत्तर कोरिया इस महीने के अंत में अपनी 9वीं पार्टी कांग्रेस बुलाने जा रहा है। यह कांग्रेस हर 5 साल में होती है और देश का सबसे बड़ा राजनीतिक आयोजन है। किम जोंग की बेटी किम जू ए के बारे में सार्वजनिक तौर पर काफी कम जानकारी उपलब्ध है। हालांकि उन्हें किम जोंग की बीजिंग यात्रा समेत विभिन्न मौकों पर पिता के साथ में देखा गया है।
ALSO READ: Venezuela-America war: विश्वयुद्ध के बादल फिर मंडराए, वेनेजुएला पर हमले के बाद भड़के रूस और चीन, किम जोंग ने कहा- मेरे दोस्त को रिहा करो
किम जोंग उन की उम्र 42 साल है और स्वास्थ्य संबंधी अफवाहें समय-समय पर आती रहती हैं। उत्तर कोरिया में सत्ता हमेशा किम परिवार में ही रही है। किम इल सुंग से किम जोंग इल और फिर किम जोंग उन तक। अब किम जू ए के साथ यह चौथी पीढ़ी होगी।
ALSO READ: यूक्रेनी बच्चों को उत्तर कोरिया भेजे जाने पर मचा हंगामा
किम जोंग उन की बेटी को पहली बार 2022 में बैलिस्टिक मिसाइल के टेस्ट के दौरान देखा गया था। इस समय किम जू 9 साल की थी।किम जोंग उन का एक बड़ा बेटा भी है, लेकिन इस बेटे को न तो कभी स्वीकार किया गया है और न ही उत्तर कोरियाई मीडिया में दिखाया गया है।
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रामनगरी में बनेगा भव्य लक्ष्मण द्वार, 39.70 करोड़ की परियोजना, पिंक स्टोन से सजेगा प्रवेश मार्ग, CM योगी की प्राथमिकताओं में है अयोध्या का धार्मिक विकास