नवगांव के महादेबपुर में चोरी का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों की भीड़ 25 साल के हिंदू युवक मिथुन सरकार के पीछे पड़ गई। जान बचाने के लिए मिथुन एक नहर में कूद गया। पानी में डूबने के बाद उसके मदद की गुहार लगाई। हादसे में उसकी मौत हो गई। मंगलवार शाम को चकगौरी बाजार इलाके से पुलिस ने उसका शव बरामद किया।
गौरतलब है कि छात्रा नेता उस्मान हादी की मौत के बाद से ही बांग्लादेश में हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है। 18 दिसंबर को दीपू चंद्र दास की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद अमृत मंडल, बजेंद्र बिस्वास, राणा प्रताप बैरागी, खोकोन चंद्र दास, मणि चक्रवर्ती की हत्या कर दी गई है। कई हिंदुओं के घरों में आग लगा दी गई।
भारत ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर होते हमलों को लेकर गंभीर चिंता जताई है। जबकि बांग्लादेशी विदेश मंत्रालय ने अल्पसंख्यकों के खिलाफ जारी हिंसा के संबंध में भारत की चिंता को खारिज कर दिया और कहा कि भारत का बयान गलत और भ्रामक है।
हिंदुओं पर लगातार हो रहे हमले से भारत और बांग्लादेश में भी तनाव चरम पर पहुंच गया है। हाल ही में बीसीसीआई ने बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मिस्तफिजुर रहमान को आईपीएल में खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भी भारत में टी20 विश्व कप में टीम भेजने से इनकार कर दिया।
edited by : Nrapendra Gupta