Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

UAE का पाकिस्तान को बड़ा झटका, वापस मांगे 2 अरब डॉलर

Advertiesment
pakistan
Pakistan News in Hindi : तेल संकट से परेशान पाकिस्तान को उस समय बड़ा झटका लगा जब यूएई ने उससे 2 अरब डॉलर का कर्ज वापस मांग लिया। यूएई ने यह कर्ज पाकिस्तान के भुगतान संतुलन के लिए दिया था। इस पर करीब 6 प्रतिशत ब्याज लगता था। ALSO READ: पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल पर बवाल: भारी बढ़ोतरी के बाद सरकार ने 80 रुपये घटाए दाम
 
अमेरिकी-इजराइल और ईरान युद्ध के बीच यूएई ने पाकिस्तान से कर्ज का भुगतान तुरंत करने को कहा है। यूएई की इस मांग पर पाकिस्तान ने भी कर्ज लौटाने का फैसला किया है।
 
अमेरिकी ठिकानों की वजह से यूएई भी ईरान के निशाने पर है। ईरान की ओर से लगातार हो रहे मिसाइल और ड्रोन हमलों की वजह से यूएई को भी भारी नुकसान हुआ है। ईरानी हमलों से निपटने के लिए यूएई को मोटी रकम खर्च करना पड़ रही है।
 
गौरतलब है कि यूएई ने साल 2018 में पाकिस्तान को एक साल के लिए 2 अरब डॉलर दिए थे। पाकिस्तान यह राशि चुकाने में असमर्थ रहा और रोलओवर मांगता रहा है। यह पैसा पाकिस्तान के 16 अरब डॉलर के फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व का हिस्सा है।
edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दतिया में उपचुनाव होने पर कितनी आसान होगी नरोत्तम मिश्रा की राह, कांग्रेस ने शुरु की घेराबंंदी?