Publish Date: Sun, 17 May 2026 (18:19 IST)
Updated Date: Sun, 17 May 2026 (20:23 IST)
Pakistan enraged by India's warning : आतंकवाद को लेकर सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को चेतावनी दी थी। अब पाकिस्तान की तरफ से उसका जवाब आया है। पाकिस्तान की सेना ने भारतीय सेना प्रमुख के पाकिस्तान को लेकर हाल ही में दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि एक संप्रभु परमाणु हथियार संपन्न पड़ोसी को भूगोल से मिटाने की धमकी देना बौद्धिक क्षमताओं के दिवालिएपन और युद्ध के पागलपन को दिखाता है। पाकिस्तान ने कहा कि इस तरह का भौगोलिक ख़ात्मा यक़ीनन दोतरफ़ा होगा, क्योंकि एक परमाणु राष्ट्र को किसी दूसरे परमाणु राष्ट्र को मिटाने की बात करने के बजाय धैर्य और गंभीरता दिखानी चाहिए।
चेतावनी पर क्या बोला पाकिस्तान?
आतंकवाद को लेकर सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को चेतावनी दी थी। अब पाकिस्तान की तरफ से उसका जवाब आया है। पाकिस्तान की सेना ने भारतीय सेना प्रमुख के पाकिस्तान को लेकर हाल ही में दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि एक संप्रभु परमाणु हथियार संपन्न पड़ोसी को भूगोल से मिटाने की धमकी देना बौद्धिक क्षमताओं के दिवालिएपन और युद्ध के पागलपन को दिखाता है।
पाकिस्तान ने कहा कि इस तरह का भौगोलिक ख़ात्मा यक़ीनन दोतरफ़ा होगा, क्योंकि एक परमाणु राष्ट्र को किसी दूसरे परमाणु राष्ट्र को मिटाने की बात करने के बजाय धैर्य और गंभीरता दिखानी चाहिए। पाकिस्तान ने ग्लोबल स्टेज पर अपनी अहमियत बना ली है, जबकि वह एक घोषित न्यूक्लियर पावर है और साउथ एशिया के भूगोल और इतिहास का एक कभी न मिटने वाला हिस्सा है।
पाकिस्तानी सेना ने कहा, दक्षिण एशिया को एक और संकट या युद्ध में धकेलने की कोशिश नहीं करनी चाहिए क्योंकि अगर ऐसा होता है तो इसके परिणाम पूरे क्षेत्र के लिए और बाहरी दुनिया के लिए विनाशकारी साबित होंगे। अगर पाकिस्तान को निशाना बनाने की किसी भी कोशिश के विनाशकारी परिणाम हो सकते हैं। यह न तो भौगोलिक सीमाओं तक सीमित रहेंगे और न ही भारत के लिए रणनीतिक और राजनीतिक रूप से सही होंगे।
पाकिस्तान ने भारत से की यह अपील
पाकिस्तानी सेना ने कहा कि भारत को पाकिस्तान के महत्व को समझना चाहिए और शांति पूर्ण सह अस्तित्व की तरफ देखना चाहिए। मुनीर सेना ने सेना प्रमुख के इस बयान की आलोचना करते हुए इसे उकसाने वाला बताया और नई दिल्ली से शांति पूर्ण तरीके से सह अस्तित्व पर कायम रहने की अपील की।
भारतीय सेना प्रमुख ने क्या कहा था?
दरअसल, शनिवार को नई दिल्ली में एक इंटरैक्टिव सत्र के दौरान भारत के चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (सीओएएस) जनरल उपेंद्र द्विवेदी से पूछा गया था कि यदि ऑपरेशन सिंदूर जैसी परिस्थितियां दोबारा उत्पन्न होती हैं तो भारतीय सेना क्या करेगी? जवाब में उन्होंने पाकिस्तान पर आतंकवाद को समर्थन देने का आरोप लगाते हुए कहा कि पाकिस्तान को तय करना होगा कि वह भूगोल का हिस्सा रहेगा या इतिहास बनना चाहेगा।
रक्षामंत्री राजनाथ ने भी दी थी चेतावनी
भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पिछले महीने एक इवेंट में पाकिस्तान को चेतावनी दी थी कि ऑपरेशन (सिंदूर) अभी ख़त्म नहीं हुआ है, अगर पाकिस्तान की तरफ़ से किसी भी तरह की नापाक हरकत हुई, तो हमारी सेना ऐसा करारा जवाब देगी जिसे वे कभी नहीं भूलेंगे। भारतीय रक्षामंत्री ने कहा था कि पहलगाम हमले में 26 आम लोगों की हत्या भारत के सामाजिक ताने-बाने और एकता पर हमला था।
Edited By : Chetan Gour
About Writer
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें