Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कर्ज मांगने की कीमत चुकानी पड़ती है, शाहबाज शरीफ का बड़ा कबूलनामा

Advertiesment
हमें फॉलो करें pakistan PM shehbaz sharif on loan

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

इस्लामाबाद , शनिवार, 31 जनवरी 2026 (15:53 IST)
Shehbaz Sharif news in hindi : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि मैं और फील्ड मार्शल असीम मुनीर कई देशों में गए और उनसे डॉलर मांगे। उन देशों ने हमारा स्वागत किया, लेकिन आप जानते हैं कि जब कोई पैसे मांगता है, तो उसे अपनी इज्जत की कीमत चुकानी पड़ती है।
 
शहबाज ने कहा कि कई बार उन्हें कर्ज देने वाले की ख्वाहिशों को न चाहते हुए भी पूरा करना पड़ता है। कॉम्प्रमाइज करना पड़ता है। यह हमारे आत्म-सम्मान पर बहुत बड़ा बोझ है। शर्म से हमारे सिर झुक जाते हैं।
 
उन्होंने बताया कि किस तरह हमने उस दोस्त देश को जाकर कर्जे लेने के लिए दरख्वास्त दीं और उन दोस्त देशों ने हमें मायूस नहीं किया। लेकिन, आप जानते हैं कि जो कर्ज लेने जाता है, उसका सर झुका हुआ होता है। और फिर उसके बाद जो आरोप आते हैं, आपको उसकी अच्छी तरह जानकारी है।
उन्होंने कहा कि मैं यहां पर बगैर किसी लाग-लपेट के आपको बताना चाहता हूं कि मैं भी और खामोशी के साथ फील्ड मार्शल हम कई मुमालिक में गए और उनसे कहा कि आईएमएफ का प्रोग्राम है और ये हमारा एक्सटर्नल गैप है। आप इतने बिलियन डॉलर दे दें।
edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

LIVE: सुनेत्रा पवार बनीं NCP विधायक दल की नेता, शाम 5 बजे लेंगी डिप्टी CM की शपथ