पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एक शादी समारोह में उस समय मातम पसर गया जब अचानक गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। मीडिया खबरों के मुताबिक घटना इसमें 8 लोग मारे गए और 11 घायल हो गए। बचाव दल ने मलबे से 19 लोगों को बाहर निकाला। मृतकों में दूल्हा और दुल्हन शामिल हैं। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गैस रिसाव के कारण सिलेंडर में विस्फोट हुआ था।
उन्होंने बताया कि विस्फोट के बाद जो मकान ढह गया, उसमें शादी में आए कई मेहमान मौजूद थे। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने जानमाल के नुकसान पर दुख व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
सीनेट सचिवालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि सीनेट अध्यक्ष यूसुफ रजा गिलानी ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। बयान में उनके हवाले से कहा गया कि यह एक दिल दहला देने वाली घटना है, जिसने एक परिवार के लिए उत्सव को मातम में बदल दिया। Edited by: Sudhir Sharma