Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Pakistan के PM शाहबाज शरीफ ने फिर करवाई बेइज्जती, 3 साल बाद पुतिन के सामने एक बार फिर हुए शर्मिंदा

Advertiesment
Shahbaz Sharif
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। व्लादिमीर पुतिन के सामने फिर 3 साल बाद फिर वे ट्रांसलेशन ईयरफोन कान में ठीक तरह से नहीं लगा पाए। मंगलवार को बीजिंग में पुतिन से मुलाकात के दौरान यह वाकया हुआ। 
उन्होंने शरीफ को इयरफोन पहनने का तरीका समझाने की कोशिश की। इस दौरान वे मुस्कुराते भी नजर आए। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें शहबाज शरीफ के कानों से ट्रांसलेशन इयरफोन बार-बार फिसल रहा है, वह उनसे लग नहीं पा रहा। 
इसके बाद पुतिन अपना हेडसेट उठाकर उन्हें पहनने का तरीका बता रहे हैं। 2022 में उज्बेकिस्तान में SCO समिट से इतर रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ शरीफ द्विपक्षीय बैठक कर रहे थे। इस दौरान उन्हें अपने इयरफोन को एडजस्ट करने में परेशानी आ रही थी। जब चर्चा शुरू हुई तो उनका हेडफोन बार-बार फिसल रहा था।
 
एक बार तो वह उनके कानों में से गिर भी गया था। शंघाई में हुए SCO समिट के दौरान भी शहबाज शरीफ के वीडियो खूब वायरल हुए थे जिसमें दुनिया के बड़े नेता आपस में बातें करते दिखाई दे रहे हैं और वे एकतरफ अकेले खड़े हैं। Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Earthquake zones in india : अफगानिस्तान में भूकंप का तांडव, जानिए भारत में किन जगहों पर है भूकंप का सबसे ज्यादा खतरा