Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Operation Sindoor : फूट-फूटकर रोया पाकिस्तान का आतंकी मसूद अजहर, मारे गए परिवार के 10 लोग

Advertiesment
हमें फॉलो करें Operation Sindoor

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , मंगलवार, 6 जनवरी 2026 (17:43 IST)
Operation Sindoor News : पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को तबाह करने के लिए ऑपरेशन सिंदूर चलाया था। पाकिस्तान ऑपरेशन सिंदूर के जख्मों के दर्द से अभी भी तड़प रहा है। उसके दामन में पलने वाले आतंकी ऑपरेशन सिंदूर को लेकर रोना रोते रहते हैं। जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर का एक नया ऑडियो क्लिप सामने आया है। इसमें वह ऑपरेशन सिंदूर से मिले दर्द को बयां कर रहा है। 
 
मीडिया खबरों के मुताबिक अजहर अपनी बड़ी बहन की मौत पर मातम मना रहा है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बहावलपुर स्थित जैश के मुख्यालय सुभान अल्लाह पर की गई कार्रवाई में मसूद अजहर के परिवार के 10 लोग मारे गए थे। इनमें उसकी बड़ी बहन, बहनोई, एक भतीजा और उसकी पत्नी, एक भतीजी के साथ कई जैश आतंकी शामिल थे। 
क्लिप की शुरुआत में अजहर दावा करता है कि उसकी बड़ी बहन को हाल ही में शहादत मिली है। मसूद ऑडियो में आगे कहता है कि यह सिर्फ दुख नहीं है। यह भर्ती का संदेश है। महिलाओं को वैचारिक वाहक के तौर पर आगे बढ़ाया जा रहा है। घरों के भीतर कट्टरपंथ को सामान्य बनाने की कोशिश की जा रही है। यही इस ऑडियो की सबसे खतरनाक सच्चाई है।  
   
अंडरग्राउंड है मसूद अजहर
भारत ने पाकिस्तान में जैश और लश्कर के ठिकानों पर स्ट्राइक किया था। इसके बाद से ही मसूद अजहर अंडरग्राउंड है। अजहर अभी कहां पर है। इसका खुलासा नहीं हो पाया है। मीडिया खबरों के मुताबिक अजहर पाकिस्तान और अफगानिस्तान बॉर्डर पर छिपा है। अजहर के साथ लश्कर के सरगना हाफिज सईद भी अंडरग्राउंड है। Edited by: Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Delhi High Court का बड़ा बयान, छोटे बच्चे को गुप्तांग छूने के लिए मजबूर करना गंभीर यौन हमला