Plane collided with moving car on highway in America : अमेरिका के फ्लोरिडा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक छोटा विमान आपात स्थिति में हाईवे पर लैंड करने की कोशिश करते हुए एक चलती हुई कार से टकरा गया। लैंडिंग से पहले पायलट ने इंजन में दिक्कत की सूचना दी थी। विमान मेरिट आइलैंड से एक ट्रेनिंग फ्लाइट पर निकला था, लेकिन विमान के दोनों इंजनों ने काम करना बंद कर दिया, जिससे पायलट को उसे पास के हाईवे पर उतारना पड़ा। नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
खबरों के अनुसार, अमेरिका के फ्लोरिडा के ब्रेवार्ड काउंटी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक छोटा विमान आपात स्थिति में हाईवे पर लैंड करने की कोशिश करते हुए एक चलती हुई कार से टकरा गया। हालांकि लैंडिंग से पहले पायलट ने इंजन में दिक्कत की सूचना दी थी।
विमान मेरिट आइलैंड से एक ट्रेनिंग फ्लाइट पर निकला था, लेकिन विमान के दोनों इंजनों ने काम करना बंद कर दिया, जिससे पायलट को उसे पास के हाईवे पर उतारना पड़ा। विमान में 57 वर्षीय महिला ड्राइवर सवार थी। टक्कर में उसे मामूली चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई थी। विमान के 27 वर्षीय पायलट और उनके 27 वर्षीय सहयात्री इस हादसे में सुरक्षित बच गए।
हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि विमान नीचे आते ही अचानक एक कार की छत से टकराता है और फिर सड़क पर घिसटते हुए रुक जाता है। नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड ने इस इस घटना के पीछे की तकनीकी वजह का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।
Edited By : Chetan Gour
फोटो सौजन्य : सोशल मीडिया