Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Melodi Moment: जब पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को गिफ्ट की 'मेलोडी', खिलखिला उठीं इटली की पीएम, वीडियो वायरल

Advertiesment
PM Modi Gifts Melody to Meloni
PM Modi Gifts Melody to Meloni : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पांच देशों की यात्रा के आखिरी पड़ाव पर इटली पहुंचे, जहां पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने डिनर के बाद उन्हें रोम का ऐतिहासिक 'कोलोसियम' घुमाया। इस दौरान पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री को मेलोडी नामक टॉफी भी भेंट की। गिफ्ट में मेलोडी पाकर पीएम मेलोनी भी खुश हो गईं। ALSO READ: मेलोनी संग डिनर के बाद दुनिया के अजूबे 'कोलोसियम' पहुंचे पीएम मोदी, तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुईं वायरल
 
पीएम मेलोनी को भारत की मशहूर 'पार्ले मेलोडी' टॉफी का एक पैकेट गिफ्ट किया। मेलोनी ने इसका वीडियो भी शेयर किया, जिसमें दोनों मुस्कुराते हुए 'मेलोडी' कहते नजर आ रहे हैं। यह  वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें टॉफी लेने के बाद पीएम मेलोनी बेहद खुश नजर आ रही हैं। उन्होंने मेलोडी के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद भी दिया।
 
दरअसल पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की दोस्ती खूब फेमस है और सोशल मीडिया पर दोनों की दोस्ती के लिए मेलोडी टर्म बड़ा फेमस है। ALSO READ: Modi Meloni Selfie : 'वेलकम टू रोम माय फ्रेंड', जॉजिया मेलोनी ने इस अंदाज में किया पीएम मोदी का स्वागत
 

क्या है मेलोडी से मोदी और मेलोनी का कनेक्शन?

'मेलोडी' शब्द वास्तव में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के नामों को मिलाकर बनाया गया एक 'निकनेम' है। इसकी शुरुआत साल 2023 में दिल्ली में हुए G20 शिखर सम्मेलन के दौरान हुई थी। दोनों नेताओं के बीच की बेहतरीन बॉन्डिंग, हंसती-मुस्कुराती तस्वीरें और गजब की कूटनीतिक केमिस्ट्री को देखकर भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में 'मेलोडी' हैशटैग चलाना शुरू कर दिया।
 
यह नाम तब पूरी दुनिया में आधिकारिक तौर पर छा गया जब दुबई में COP28 शिखर सम्मेलन (2023) के दौरान पीएम मेलोनी ने मोदी जी के साथ एक सेल्फी पोस्ट की और कैप्शन में लिखा— "Good friends at COP28. #Melodi"।
 
इसके बाद, 2024 में इटली में हुए G7 शिखर सम्मेलन के दौरान मेलोनी ने मोदी जी के साथ एक छोटा सा वीडियो शेयर किया, जिसमें दोनों हंसते हुए कहते हैं, "हैलो फ्रॉम द मेलोडी टीम!" (Melodi Team)। इसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था।
edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Twisha Sharma Case: 'मर्डर नहीं, यह सुसाइड है' - भोपाल पुलिस कमिश्नर का बड़ा दावा; सास के ड्रग्स वाले आरोपों पर भी हुआ खुलासा