Publish Date: Wed, 20 May 2026 (11:13 IST)
Updated Date: Wed, 20 May 2026 (11:24 IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, 'रोम में उतरने के बाद, कल रात के भोजन (डिनर) पर प्रधानमंत्री मेलोनी से मिलने और उसके बाद ऐतिहासिक कोलोसियम (Colosseum) देखने का अवसर मिला। हमने कई तरह के विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। आज होने वाली हमारी बातचीत को लेकर उत्सुक हूं, जहां हम भारत-इटली दोस्ती को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा जारी रखेंगे।'
क्या है कोलोसियम की विशेषता?
कोलोसियम न केवल इटली की, बल्कि पूरी दुनिया की सबसे प्रसिद्ध और ऐतिहासिक इमारतों में से एक है। यह इटली की राजधानी रोम के केंद्र में स्थित है। यह दुनिया का सबसे बड़ा एम्फीथिएटर है। इसे आज से करीब 2,000 साल पहले (72 ईस्वी से 80 ईस्वी के बीच) कंक्रीट और पत्थरों से बनाया गया था। अपनी ऐतिहासिक महत्ता और बेजोड़ बनावट के कारण कोलोसियम को दुनिया के नए सात अजूबों में चुना गया है। साथ ही, यह यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल सूची में भी शामिल है।
चर्चा में मेलोनी की सेल्फी
दोनों नेताओं की तस्वीरें पहली भी इंटरनेट पर सुर्खियां बटोरती रही है। 2023 में दुबई में हुए COP28 शिखर सम्मेलन के दौरान मेलोनी की 'Good friends at COP28' वाली सेल्फी काफी वायरल हुई थी। 2024 में इटली के अपुलिया में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के दौरान 'मेलोडी टीम की तरफ से हैलो' वीडियो ने भी दुनियाभर में चर्चा बटोरी थी।
edited by : Nrapendra Gupta
About Writer
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें