Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इंडोनेशिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से तबाही, सुनामी की चेतावनी

Advertiesment
Powerful 7.6 Magnitude Earthquake Strikes Indonesia
Indonesia Earthquake and Tsunami : इंडोनेशिया में आज सुबह आए शक्तिशाली भूकंप के बाद खतरनाक सुनामी की संभावना जताते हुए चेतावनी जारी की गई है। खबरों के अनुसार, इंडोनेशिया के उत्तरी मलुकु प्रांत से लगभग 12 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित मोलुक्का सागर में 7.4 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप ने मनाडो शहर में भीषण तबाही मचा दी। भूकंप ने कई इमारतों को नुकसान पहुंचाया और क्षेत्र में सुनामी को जन्म दिया। उत्तरी सुलावेसी के मिनाहासा जिले में एक 70 वर्षीय महिला की मौत हो गई और एक अन्य निवासी घायल हो गया।
 

सुनामी की चेतावनी

इंडोनेशिया में आज सुबह आए शक्तिशाली भूकंप के बाद खतरनाक सुनामी की संभावना जताते हुए चेतावनी जारी की गई है। खबरों के अनुसार, इंडोनेशिया के उत्तरी मलुकु प्रांत से लगभग 12 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित मोलुक्का सागर में 7.4 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप ने मनाडो शहर में भीषण तबाही मचा दी। भूकंप ने कई इमारतों को नुकसान पहुंचाया और क्षेत्र में सुनामी को जन्म दिया।

पड़ोसी देश भी बारीकी से रख रहे नजर 

भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, इंडोनेशिया के उत्तरी सुलावेसी प्रांत में घर खंडहर में तब्दील हो चुके हैं। प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र के विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि ज्वार के उच्च स्तर से 0.3 मीटर से 1 मीटर अधिक ऊंची लहरें इंडोनेशिया के कुछ तटीय क्षेत्रों से टकरा सकती हैं। पड़ोसी देश भी घटनाक्रम पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।

 


दहशत में घरों और दफ्तरों से बाहर आए लोग
भूकंप के झटके महसूस करते हुए दहशत में आए स्थानीय लोग अपने घरों और दफ्तरों से निकल आए। भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने सुबह आए इस भूकंप की तीव्रता 7.4 तीव्रता मापी। भूकंप के बाद प्रशासन ने सुनामी का अलर्ट जारी किया है। भूकंप का केंद्र मोलुक्का सागर में 35 किलोमीटर (22 मील) की गहराई पर था। 

एक महिला की मौत

इंडोनेशिया की आपदा प्रबंधन एजेंसी के मुताबिक, उत्तरी सुलावेसी के मिनाहासा जिले में एक 70 वर्षीय महिला की मौत हो गई और एक अन्य निवासी घायल हो गया। अभी पिछले महीने ही 3 मार्च को सुमात्रा के तट से दूर समुद्र में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया था। इससे वहां के लोग सहम गए थे, लेकिन कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ था। कई लोग घबराकर अपने घरों से बाहर भाग निकले थे।
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

LIVE: ट्रंप ने पाषाण युग में पहुंचाने की धमकी, ईरान ने तेज किए हमले