khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इमरान खान की आंखें हुईं खराब, अस्‍पताल ले जाने की तैयारी, क्या कहती है मेडिकल रिपोर्ट?

Advertiesment
Preparations underway to shift Imran Khan from jail to hospital
Imran Khan News : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सुप्रीम कोर्ट में पेश रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जेल में इलाज न मिलने से उनकी आंखों की रोशनी को स्थाई नुकसान पहुंचा है। खबरों के मुताबिक, उन्हें जल्द ही इस्लामाबाद के किसी बड़े अस्पताल में शिफ्ट किया जा सकता है। सरकारी और निजी डॉक्टरों की एक संयुक्त टीम उनकी जांच शुरू कर सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, अक्टूबर 2025 तक उनकी आंखों की रोशनी बिल्कुल सामान्य थी।

खबरों के अनुसार, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सुप्रीम कोर्ट में पेश रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जेल में इलाज न मिलने से उनकी आंखों की रोशनी को स्थाई नुकसान पहुंचा है। खबरों के मुताबिक, उन्हें जल्द ही इस्लामाबाद के किसी बड़े अस्पताल में शिफ्ट किया जा सकता है।
ALSO READ: इमरान खान ने ठुकरा दिया था 'चेन्नई एक्सप्रेस' का ऑफर, सालों बाद बताई वजह
सरकारी और निजी डॉक्टरों की एक संयुक्त टीम उनकी जांच शुरू कर सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, अक्टूबर 2025 तक उनकी आंखों की रोशनी बिल्कुल सामान्य थी। इसके बाद उन्होंने अदियाला जेल प्रशासन से धुंधला दिखने और नजर कमजोर होने की शिकायत की, लेकिन समय पर इलाज नहीं मिला।

विपक्षी नेता मांग कर रहे हैं कि खान का इलाज उनके निजी डॉक्टरों की निगरानी में कराया जाए और पूरी जांच पारदर्शी तरीके से हो। इसी बीच विपक्षी दलों ने संसद भवन के बाहर धरना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि जब तक इमरान खान को बेहतर इलाज और पूरी मेडिकल जांच की गारंटी नहीं मिलती, तब तक विरोध जारी रहेगा।
ALSO READ: तोशाखाना 2 मामले में इमरान खान और बुशरा बीबी को 17 साल की सजा, 1.64 करोड़ का जुर्माना
इससे साफ पता चलता है कि जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री को जेल मैनुअल के तहत कानूनी सुविधाएं नहीं दी गईं और उनकी सेहत का ध्यान नहीं रखा गया। इसको देखते हुए जज ने ऑर्डर जारी किए हैं कि खान को पर्सनल डॉक्टरों से मिलने और विदेश में रहने वाले अपने बेटों से टेलीफोन पर कॉन्टैक्ट करने की इजाजत दी जाए।
ALSO READ: पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने महिला पत्रकार को आंख मारी, इमरान खान को लेकर पूछा था सवाल, वीडियो वायरल
कोर्ट ने 16 फरवरी तक अपने ऑर्डर का पालन करने को कहा है। इस्लामाबाद हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है जिसमें तोशखाना-II मामले में इमरान खान की सजा को सस्पेंड करने और मेडिकल आधार पर उन्हें बेल पर रिहा करने की मांग की गई है।
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Indigo की फ्लाइट में बम की धमकी, 24 घंटे में दूसरा मामला, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग