khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ईरान की चेतावनी पर राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पलटवार, बोले- ऐसा मजा चखाएंगे कि भूल नहीं पाओगे...

Advertiesment
President Donald Trump retaliates to Iran's warning
President Donald Trump retaliates to Iran's warning : ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या की जिम्मेदारी स्वीकार करने के बाद मिल रहीं धमकियों को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अमेरिका ऐसी ताकत के साथ जवाब देगा जो पहले कभी नहीं देखा गया होगा। खबरों के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप ने आज ट्रुथ सोशल पर अपनी एक पोस्ट में लिखा, ईरान ने अभी कहा कि वे आज बहुत जोरदार हमला करेंगे, जितना उन्होंने पहले कभी नहीं किया। बेहतर होगा कि वे ऐसा न करें, क्योंकि अगर वे ऐसा करते हैं, तो हम उन पर ऐसी ताकत से हमला करेंगे जो पहले कभी नहीं देखी गई।
 

डोनाल्ड ट्रंप ने दी कड़ी चेतावनी

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या की जिम्मेदारी स्वीकार करने के बाद मिल रहीं धमकियों को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अमेरिका ऐसी ताकत के साथ जवाब देगा जो पहले कभी नहीं देखा गया होगा। डोनाल्ड ट्रंप ने आज ट्रुथ सोशल पर अपनी एक पोस्ट में लिखा, ईरान ने अभी कहा कि वे आज बहुत जोरदार हमला करेंगे, जितना उन्होंने पहले कभी नहीं किया। बेहतर होगा कि वे ऐसा न करें, क्योंकि अगर वे ऐसा करते हैं, तो हम उन पर ऐसी ताकत से हमला करेंगे जो पहले कभी नहीं देखी गई।

ईरान ने भी तेज किए हमले

ईरान पर इसराइल और अमेरिका का हमला जारी है। ईरान भी पलटवार कर रहा है। कई अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर उसने तेज हमले किए हैं। ईरान ने रविवार को भी इसराइल और खाड़ी अरब देशों को निशाना बनाकर मिसाइलें दागीं। इसराइल और अमेरिका के हमले में अपने सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान ने दोनों देशों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई का संकल्प दोहराया है।
 

ईरान के मंत्रिमंडल ने जताया यह संकल्प 

ईरान के मंत्रिमंडल ने संकल्प जताया कि इस अपराध का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। अर्धसैनिक रिवोल्यूशनरी गार्ड ने भी इसराइली और अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए अब तक का अपना सबसे तीव्र आक्रामक अभियान शुरू करने की धमकी दी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, आपने सीमाएं पार कर दी हैं और आपको इसकी कीमत चुकानी होगी।

इसराइल ने महीनों पहले बनाया था यह प्लान 

इसराइल ने कहा कि इस अभियान की योजना अमेरिका के साथ मिलकर महीनों पहले बनाई गई थी। इसराइली सेना के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल एयाल जमीर ने एक बयान में कहा कि वायुसेना के पायलटों ने पूरे ईरान में सैकड़ों ठिकानों पर हमला किया। इसराइली सेना ने बताया कि वह मध्य तेहरान में ठिकानों को निशाना बनाकर हमला कर रही है। सेना ने कहा कि युद्ध के पहले दिन तेहरान तक जाने का रास्ता साफ किया और दूसरे दिन वह मध्य तेहरान पर हमला कर रही है।

88 सदस्यीय समिति करेगी ईरान के नए सर्वोच्च नेता का चयन

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत ने देश के भविष्य को लेकर बेहद महत्वपूर्ण सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि मौलवियों की एक समिति को उनके स्थान पर नए नेता के चयन का काम सौंपा गया है। ईरान के संविधान के तहत 88 सदस्यीय समिति असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स (विशेषज्ञों की सभा) नए सर्वोच्च नेता का चयन करेगी।
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मध्यप्रदेश में होली का 'डबल' जश्न, 3 और 4 मार्च को रहेगा अवकाश, सरकार ने जारी किया आदेश