Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Epstein files row : 17 साल की वर्जीनिया गिउफ्रे से बलात्कार का आरोप, लालच में लीक किए टॉप सीक्रेट्‍स, prince andrew गिरफ्तार

प्रिंस एंड्रयू की गिरफ्तारी पर क्या बोले किंग चार्ल्स

Advertiesment
Epstein Files
यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन के साथ संबंधों के कारण अपने शाही पद और उपाधियां गंवाने वाले पूर्व प्रिंस एंड्रयू (एंड्रयू माउंटबैटन-विंडसर) को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर 'सार्वजनिक पद पर रहते हुए कदाचार' (Misconduct in Public Office) का संदेह है।  बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटिश पुलिस ने उनको अपने पद के दुरुपयोग करने के संदेह में गिरफ्तार किया है।उनको तब गिरफ्तार किया गया जब वह 66वां जन्मदिन मना रहे थे।  

 दशकों पुराना विवाद अब गिरफ्तारी तक पहुंचा

हालांकि एंड्रयू ने एपस्टीन के साथ अपनी दोस्ती को लेकर किसी भी तरह की गलत गतिविधि से हमेशा इनकार किया है, लेकिन दिवंगत फाइनेंसर के साथ उनके जुड़ाव ने पिछले एक दशक से शाही परिवार की साख पर सवाल खड़े किए हैं। आधुनिक समय में किसी मौजूदा राजा के भाई की गिरफ्तारी एक अभूतपूर्व घटना है, जिसने ब्रिटिश क्राउन (राजशाही) पर दबाव बढ़ा दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 17 साल की महिला वर्जीनिया गिउफ्रे भी एंड्रयू प्रिंस का शिकार बनी थी जिसे धोखे से एप्सटीन ने राजकुमार के पास भेजा था।
ALSO READ: India AI Impact Summit 2026 का चौथा दिन: जब मंच पर आमने-सामने आए धुर विरोधी; Prime Minister Narendra Modi के कहने पर भी नहीं मिलाए सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई ने हाथ
वर्जीनिया गिउफ्रे ने आरोप लगाया कि एपस्टीन द्वारा मानव तस्करी के बाद जब वह 17 साल की थीं, तब पूर्व राजकुमार ने उनके साथ यौन संबंध बनाए थे। एपस्टीन की साथी घिसलेन मैक्सवेल द्वारा भेजे गए एक ईमेल में एंड्रयू की गिउफ्रे के साथ हाथ डाले हुए एक तस्वीर शामिल थी।

मीडिया खबरों के मुताबिक एंड्रयू ने कई देशों के साथ होने वाली ट्रेड डील की ब्रीफिंग फाइल्स अपने फायदे के लिए एपस्टीन के साथ शेयर कर दी थी। इनमें ब्रिटेन की आने वाली डील और निवेश योजनाओं की जानकारी थी। ऐसे दस्तावेज किसी देश के लिए टॉप सीक्रेट्स में गिने जाते हैं और एंड्रयू ने किसी लालच की वजह से बेखौफ इसे लीक कर दिया था।

क्राउन कोर्ट में सुनवाई

मामले की सुनवाई क्राउन कोर्ट में होगी, जहां गंभीर आपराधिक मामलों की जूरी के समक्ष सुनवाई की जाती है। दोष सिद्ध होने की स्थिति में उन्हें कठोर दंड, जिसमें अधिकतम उम्रकैद भी शामिल है, का सामना करना पड़ सकता है। इस कोर्ट ने 350 साल बाद 2001 में एंड्र्यू की बहन राजकुमारी एनी के खिलाफ फैसला सुनाया था। उन पर तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने पर जुर्माना लगाया गया था और एक अन्य मामले में एनी पर अपने कुत्ते पर नियंत्रण न रख पाने का दोष साबित हुआ था। 
 

गिरफ्तारी पर क्या बोले किंग चार्ल्स

पूर्व ब्रिटिश प्रिंस एंड्रयूज माउंटबेटन-विंडसर की गिरफ्तारी पर उनके बड़े भाई ब्रिटेन के राजा चार्ल्स-III ने पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कानून को अपना काम करना चाहिए। मीडिया खबरों के मुताबिक किंग चार्ल्स ने एंड्रयूज माउंटबेटन की गिरफ्तारी को लेकर बयान देते हुए कहा कि मुझे एंड्रयूज और उनके पद पर भ्रष्टाचार के संदेह से जुड़ी खबर सुनकर गहरी चिंता हुई है। मामले में संबंधित अधिकारी जांच को निष्पक्षता और प्रक्रिया के साथ पूरा करेंगे। Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अभी डील करो वरना अंजाम बुरा होगा, ईरान को डोनाल्ड ट्रंप की लास्ट वॉर्निंग