Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गिफ्ट में दिए 99 आईफोन 6S, गर्लफ्रेंड ने दिखाया ठेंगा...

Advertiesment
हमें फॉलो करें गिफ्ट में दिए 99 आईफोन 6S, गर्लफ्रेंड ने दिखाया ठेंगा...
बीजिंग , बुधवार, 12 नवंबर 2014 (12:46 IST)
बीजिंग। प्यार करना जितना आसान है उतना ही कठिन उसका इजहार करना है। इस बात का अहसास एक चीनी व्यक्ति को उस समय हुए जब उसने अपने प्यार का इजहार करने से पहले अपनी गर्लफ्रेंड को तोहफे में देने के लिए 52 लाख रुपए खर्च कर 99 आईफोन 6S खरीद लिए। लेकिन वह यह देख स्तब्ध रह गया कि लड़की ने उसका प्रस्ताव नामंजूर कर दिया।  
यह घटना चीन की है जहां मंगलवार को 'सिंगल्स डे' मनाया गया। इस दिन एक व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने का मन बनाया। उसने 52 लाख रुपए खर्च करके अपनी गर्लफ्रेंड के लिए 99 आईफोन 6S खरीद लिए। 
 
प्रपोज करने से पहले उसने सभी आईफोन्स को जमीन पर हार्ट शेप में सजाया और इसके अलावा उसने एक गुलदस्ता भी खरीदा। हालांकि, इतना करने के बावजूद गर्लफ्रेंड ने उसे अंगूठा दिखाते हुए शादी के लिए इनकार कर दिया।
 
उसने गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए जो रकम खर्च की, वह किसी औसत चीनी कर्मचारी की 17 साल की सैलरी से भी ज्यादा है। भले ही इस व्यक्ति का प्रस्ताव नामंजूर हो गया लेकिन देखते ही देखते उसके प्रपोज की तस्वीरें चाइनीज सोशल नेटवर्किंग साइट वीबो पर वायरल हो गई।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi