बीजिंग। एशिया पैसिफिक समिट में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने ठंड में ठिठुरती चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की पत्नी पेंग लीयुआन को क्या ओढ़ाई, हंगामा मच गया। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें वाइरल हो गई।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की पत्नी पेंग लीयुआन को मोटे शॉल ओढ़ाने की तस्वीरें पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गई हैं। जब यह घटना हुई, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग अपनी बाईं तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से बात करने में व्यस्त थे।
पेंग लीयान ने उस समय तो शर्माते हुए ग्रे रंग की शॉल ओढ़ ली। लेकिन कुछ ही क्षण बाद उन्होंने उसे कंधे से सरका दिया। उसके बाद उन्होंने एक अटेंडेंट का दिया कोट पहन लिया।
हालांकि चीनी अधिकारियों को पुतिन की यह हरकत रास नहीं आई। उन्होंने इन तस्वीरों पर आपत्ति ली और इससे जुड़ी खबरों और वीडियो को चीन में इंटरनेट से हटा लिया गया।
चित्र सौजन्य : ट्विटर