रूसी संसद के ऊपरी सदन के वरिष्ठ नेता एंड्री क्लिशास ने साफ कहा कि यह समुद्री कानून का उल्लंघन है। इस तरह की कार्रवाइयां वैश्विक समंदरी सुरक्षा के लिए खतरनाक मिसाल कायम कर सकती हैं। रूस नेता ने मांग की कि अमेरिका को जहाज पर मौजूद रूसी नागरिकों की शीघ्र और सुरक्षित स्वदेश वापसी में कोई बाधा नहीं डालनी चाहिए।
इससे पहले अमेरिकी सेना के यूरोपीय कमान ने एक्स पर एक बयान जारी कर इस ऑपरेशन की पुष्टि की। बयान में कहा गया कि न्याय विभाग, गृह सुरक्षा विभाग और रक्षा विभाग ने अमेरिकी प्रतिबंधों के उल्लंघन के लिए टैंकर को जब्त कर लिया है।
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने भी कहा कि अमेरिका द्वारा जब्त किए गए तेल टैकर के चालक दल पर मुकदमा चलाया जा सकता है। जहाज के खिलाफ न्यायिक जब्ती का आदेश था।
गौरतलब है कि अमेरिका नेवी इस तेल टैंकर का पिछले दो हफ्तों से पीछा कर रही थी। इसने वेनेजुएला के आसपास प्रतिबंधित तेल जहाओं पर अमेरिकी नाकेबंदी से बचने की कोशिश की थी। इस दौरान मॉस्को ने नेवी तैनात करके जहाज की सुरक्षा करने की कोशिश की थी। हालांकि रूसी नौसेना टैंकर की रक्षा करने में असफल रही।
edited by : Nrapendra Gupta