Publish Date: Sun, 15 Feb 2026 (11:44 IST)
Updated Date: Sun, 15 Feb 2026 (12:00 IST)
Saketh Sreenivasaiah News in Hindi : अमेरिका की कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी, बर्कले से 6 दिन से लापता हुए कर्नाटक के मूल निवासी भारतीय छात्र साकेत श्रीनिवासैया को लेकर दिल तोड़ने वाली खबर सामने आई है। उनका शव बरामद कर लिया गया है।
कर्नाटक के रहने वाले साकेत श्रीनिवासैया होनहार युवा थे। उन्होंने आईआईटी मद्रास से इंजिनियरिंग की और बेहतर भविष्य का सपने लेकर अमेरिका गए थे। वे कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से केमिकल और बायोबायोमोलेक्यूलर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे। उन्हें आखिरी बार बर्कले हिल्स इलाके में स्थित लेक अंजा के पास देखा गया था।
साकेत की मौत ने एक बार फिर विदेशी धरती पर भारतीय छात्रों की सुरक्षा और वहां मिलने वाले सपोर्ट सिस्टम पर गंभीर बहस छेड़ दी है। अमेरिकी पुलिस फिलहाल मौत के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।
वाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी कि हमें गहरा खेद है कि स्थानीय पुलिस ने लापता भारतीय छात्र साकेत श्रीनिवासैया का शव बरामद होने की पुष्टि कर दी है। इस अत्यंत कठिन समय में हम उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं।
भारतीय दूतावास और सैन फ्रांसिस्को में भारतीय महावाणिज्य दूतावास साकेत के परिवार के साथ लगातार संपर्क में हैं। साकेत के पार्थिव शरीर को सम्मानपूर्वक भारत भेजने की कानूनी प्रक्रियाओं पर भी काम शुरू कर दिया गया है।
edited by : Nrapendra Gupta