Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अमेरिका ईरान जंग में क्या पाकिस्तान भी होगा शामिल, सऊदी अरब के रक्षा मंत्री से क्या बोले आसिम मुनीर?

Advertiesment
US Pak Iran war
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच मिडिल ईस्ट में 8वें दिन भी भीषण युद्ध चल रहा है। अमेरिका और इजराइल ने ईरान में भारी तबाही मचाई वहीं ईरान ने कई देशों में अमेरिकी एयरबेस तबाह कर दिए। इस बीच सऊदी अरब के रक्षा मंत्री प्रिंस खालिद बिन सलमान बिन अब्दुल अजीज की मुलाकात पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर से हुई है। इस दौरान दोनों दिग्गजों ने रक्षा सौदे को एक्टिव करने पर भी बात की है। ऐसे पाकिस्तान पर युद्ध में अमेरिका का साथ देने का भी दबाव है।
 
सऊदी अरब के रक्षा मंत्री और पाकिस्तान आर्मी चीफ के बीच ये मुलाकात ऐसे समय में हुई है, जब मिडिल ईस्ट में जंग छिड़ी हुई है। अमेरिका और इजरायल लगातार ईरान और उसके सहयोगी लेबनान पर हमला कर रहे हैं। वहीं ईरान ने सात देशों में अमेरिकी एयरबेस को निशाना बनाया है। उसने सऊदी अरब की तेल रिफाइनरियों और रियाद पर भी मिसाइल हमले किए हैं।
 
आधिकारिक बयान के मुताबिक, अरब के रक्षा मंत्री और आसिम मुनीर ने इस बात को साफ तौर पर कहा कि बातचीत और कूटनीति ही किसी भी समस्या का हल है। दोनों देशों को लगता है कि ईरान को अपनी नीतियों के बार में दोबारा सोचना चाहिए।
 
गौरतलब है कि पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच रक्षा समझौता चल रहा है। इरियाद में हुई इस मुलाकात में दोनों देशों ने इस डील को आगे बढ़ाने को लेकर सहमति जताई।
 
मीडिया खबरों के अनुसार, सऊदी अरब से रक्षा डील के तहत अमेरिका को जंग में पाकिस्तान का साथ मिल सकता है। ईरान की सीमा पाकिस्तान से लगती है। अगर वह इस युद्ध में शामिल होता है तो युद्धग्रस्त ईरान की मुश्किलें और बढ़ जाएगी।
edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यूपी के विकास व सुधार के लिए गोविंद बल्लभ पंत ने अनेक कदम उठाए : CM योगी