Publish Date: Thu, 19 Mar 2026 (07:52 IST)
Updated Date: Thu, 19 Mar 2026 (08:31 IST)
अमेरिका और इजराइल ने ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमला किया है। जवाब में ईरान ने सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमिरात और कतर में 5 तेल और गैस ठिकानों पर हमलों की धमकी दी है। साउथ पार्स पर हमले से भारत समेत दुनिया भर में गैस की सप्लाय चेन पर बुरा असर पड़ सकता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हमला ईरान के ऊर्जा क्षेत्र के अहम केंद्र असालुयेह में प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर पर किया गया। हमले की वजह से गैस फिल्ड में भयावह आग लग गई। हालांकि यह पता नहीं चल सका है कि हमले से ईरान को कितना नुकसान हुआ। बहरहाल ईरान अपने गैस प्लांट पर हुए हमले के बाद खाड़ी देशों पर पलटवार करने की खुली धमकी दी है। साथ ही लोगों को गैस प्लांट से दूर रहने की भी सलाह दी गई है।
क्या है साउथ पार्स गैस फील्ड में खास
साउथ पार्स ईरान की अर्थव्यवस्था और घरेलू ऊर्जा सप्लाई की रीढ़ माना जाता है। यह दुनिया की सबसे बड़ा गैस फील्ड है जो ईरान के दक्षिणी बुशेहर प्रांत के तट के पास स्थित है। अमेरिका और इजराइल के साउथ पार्स पर हमले से दुनिया भर में हड़कंप मच गया।
कच्चे तेल के दामों में आग
गैस फिल्ड पर हमले से ब्रेट क्रूड के दाम बढ़कर 112.5 डॉलर प्रति बैरल और WTI क्रूड के दाम 98.95 डॉलर प्रति बैरल हो गए। इससे दुनियाभर में गैस और तेल महंगा हो सकता है।
माना जा रहा है कि ईरान अब इजरायल के गैस प्लेटफॉर्म (जैसे लेविआथन या तामार) को निशाना बना सकता है। अगर ऐसा हुआ, तो पूरे भूमध्य सागर क्षेत्र में ऊर्जा का संकट खड़ा हो जाएगा और दुनिया भर में गैस की कीमतें आसमान छू सकती हैं।
edited by : Nrapendra Gupta
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें