Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भूकंप के तगड़े झटकों से कांपा जापान, 6.7 रही तीव्रता, सुनामी की चेतावनी

Advertiesment
हमें फॉलो करें Strong earthquake tremors felt in Japan today

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

टोक्यो , शुक्रवार, 12 दिसंबर 2025 (12:29 IST)
6.7 magnitude earthquake hits Japan : जापान आज भूकंप के तगड़े झटकों से कांप गया। जापान में आज सुबह आओमोरी प्रांत के पूर्वी तट पर 6.7 तीव्रता का भूकंप आया। जापान मौसम एजेंसी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र केप एरिमो से लगभग 120 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम में लगभग 20 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। भूकंप के बाद देश के उत्तर-पूर्व में सुनामी की चेतावनी जारी की गई। झटकों की तीव्रता देखकर कई जगह लोग घरों से बाहर भागते दिखे, दुकानों और दफ्तरों में अलार्म बजा दिए गए। जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने कहा कि राहत और बचाव कार्य जारी हैं और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

खबरों के अनुसार, जापान में आज सुबह आओमोरी प्रांत के पूर्वी तट पर 6.7 तीव्रता का भूकंप आया। जापान मौसम एजेंसी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र केप एरिमो से लगभग 120 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम में लगभग 20 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। भूकंप के बाद देश के उत्तर-पूर्व में सुनामी की चेतावनी जारी की गई। झटकों की तीव्रता देखकर कई जगह लोग घरों से बाहर भागते दिखे, दुकानों और दफ्तरों में अलार्म बजा दिए गए।
समुद्र में आया 6.7 मैग्नीट्यूड का भूकंप इतना जोरदार था कि तटीय इलाकों से लेकर दूर बसे शहरों तक धरती हिल गई। यह भूकंप सुबह 8:14 बजे आया। इसकी गहराई 10.7 किलोमीटर थी, जो इसे खतरनाक बनाती है। भूकंप के बाद जापान मौसम एजेंसी ने 1 मीटर तक ऊंची लहरें आने की चेतावनी जारी की है।
भूकंप के बाद होक्काइडो, आओमोरी, इवाते और मियागी प्रांतों के प्रशांत तट पर एक मीटर तक की सुनामी आ सकती है। जापान इस हफ्ते चौथी बार भूकंपों से जूझ रहा है। इससे पहले सोमवार को 7.6 मैग्नीट्यूड का बड़ा भूकंप आया, जिसमें 50 से ज्यादा लोग घायल हुए, सड़कें टूटीं और इमारतें हिल गईं। 
भूकंप के बाद क्‍या बोलीं प्रधानमंत्री : जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने कहा कि राहत और बचाव कार्य जारी हैं और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।  उन्होंने कहा, हम लोगों की जान को प्राथमिकता दे रहे हैं और पूरी क्षमता से काम कर रहे हैं।
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

LIVE: राहुल गांधी ने उठाया वायु प्रदूषण का मुद्दा, लोकसभा में चर्चा की मांग