Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पाकिस्तान में शादी में सुसाइड अटैक, 7 की मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें blast in marriage

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

डेरा इस्माइल खान , शनिवार, 24 जनवरी 2026 (11:06 IST)
Pakistan Suicide Blast: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में स्थित डेरा इस्माइल खान जिले में एक शांति समिति के सदस्य के घर शादी के कार्यक्रम के दौरान एक आत्मघाती हमला हो गया। इसमें 7 लोगों की मौत हो गई।
 
पुलिस के मुताबिक धमाका उस वक्त हुआ जब शांति समिति प्रमुख नूर आलम महसूद के घर मेहमान शादी में नाच-गाना कर रहे थे। धमाके की वजह से जिस कमरे में लोग मौजूद थे उसकी छत गिर गई। इससे 7 लोगों की जान चली गई और शादी की खुशियां मातम में बदल गई।

धमाके से इलाके में हड़कंप मच गया। राहत और बचाव कार्य शुरू कर मलबे में फंसे घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डेरा इस्माइल खान के जिला पुलिस अधिकारी साजिद अहमद साहिबजादा के अनुसार, यह साफ तौर पर आत्मघाती हमला था। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके को घेर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पहाड़ों पर भारी बर्फबारी, यूपी से दिल्ली तक बरसा पानी, जानिए कहां कैसा है मौसम?