2026 टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के आगाज के साथ ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के बीच विवाद चरम पर पहुंच गया है। पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी के कड़े तेवरों और बांग्लादेश के समर्थन में टूर्नामेंट के बहिष्कार की धमकी ने क्रिकेट जगत में खलबली मचा दी है। यदि पाकिस्तान पीछे हटता है, तो उसे ऐसे प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है जो देश के क्रिकेट इतिहास में पहले कभी नहीं देखे गए।
एनडीटीवी की एक खबर के मुताबिक आईसीसी नकवी के इस टकरावपूर्ण रवैये और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के साथ उनके कथित गुप्त समझौते से काफी नाराज है।
पाकिस्तान पर लग सकते हैं कड़े प्रतिबंध
सूत्रों के मुताबिक, यदि पाकिस्तान वर्ल्ड कप से हटने का फैसला करता है, तो आईसीसी 'कठोरतम' कदम उठाने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक, यदि पाकिस्तान वर्ल्ड कप से हटने का फैसला करता है किसी भी अंतरराष्ट्रीय टीम के साथ पाकिस्तान की द्विपक्षीय सीरीज सस्पेंड कर दी जाएगी। किसी भी अंतरराष्ट्रीय टीम के साथ पाकिस्तान की द्विपक्षीय सीरीज सस्पेंड कर दी जाएगी। विदेशी खिलाड़ियों को पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में खेलने के लिए NOC नहीं दिया जाएगा, जिससे लीग का अस्तित्व खतरे में पड़ सकता है। पाकिस्तान को आगामी एशिया कप से भी बाहर किया जा सकता है।
दोहरे मानदंड' के आरोपों से भड़का विवाद
विवाद की जड़ में मोहसिन नकवी द्वारा आईसीसी पर लगाए गए 'दोहरे मानदंड' के आरोप हैं। नकवी का तर्क है कि जब पाकिस्तान के मैचों के लिए 'हाइब्रिड मॉडल' अपनाया गया, तो आईसीसी ने बांग्लादेश के मैचों को भारत से बाहर स्थानांतरित करने से इनकार क्यों किया? Edited by : Sudhir Sharma