ChatGPT यूं तो काम में हमारी मदद करता है, लेकिन कई बार यह इंसान के दिमाग पर हावी भी हो रहा है। एआई का इसी एक इंसानी दिमाग को काबू करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
दरअसल, एआई ने एक बेटे मां के खिलाफ इतना भड़काया कि उसने अपनी मां की हत्या कर दी। बाद में खुद ने भी सुसाइड कर के अपनी जान दे दी। परिजनों को एआई के खिलाफ केस दायर किया है। बता दें कि कोर्ट में ऐसे 8 मुकदमे चल रहे हें, जिसमें दावा किया गया है कि ChatGPT ने लोगों को सुसाइड और जानलेवा भ्रम की ओर धकेल दिया है।
क्या है हत्या का पूरा मामला : सैन फ्रांसिस्को में कैलिफोर्निया सुपीरियर कोर्ट में दायर शिकायत के मुताबिक 83 साल की मां, सुजैन एडम्स को उसके 56 वर्षीय बेटे स्टीन-एरिक सोएलबर्ग ने 3 अगस्त को घर में पीटा और गला घोंटकर मार डाला। इसके बाद सोएलबर्ग ने खुद को चाकू मारकर सुसाइड कर लिया। इस हत्याकांड में ChatGPT पर उकसाने का आरोप लगा है। मुकदमे में कहा गया है कि ChatGPT ने बेटे को परिवार के प्रति भ्रमित और संदिग्ध बनाकर हिंसा के लिए प्रेरित किया।
सामने आया कि 83 साल की मां को 56 साल का उसका बेटा बुरी तरह पीटता है, मां का गला घोटकर उसकी जान ले लता है। इसके बाद भी वह नहीं रुकता और खुद भी मौत को गले लगा लेता है। इसका आरोप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के चैटबॉट- ChatGPT पर लगाया गया है।
क्या है ChatGPT पर आरोप: मुकदमे में आरोप है कि ChatGPT ने बेटे को इतना डरा दिया, इतना उकसा दिया कि उसने पहले अपनी मां की हत्या की और फिर खुद सुसाइड कर लिया। अब मृतक महिला के परिजनों ने ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI को कोर्ट में घसीटा है, उस पर केस दायर कर दिया है।
कैसे उकसाया ChatGPT ने: मुकदमे में OpenAI कंपनी पर यह आरोप लगाया गया है कि उसने एक ऐसा दोषपूर्ण प्रोडक्ट बनाया और बेचा है, जिसने यूजर (बेटे) के मन में अपनी मां के बारे में भ्रम पैदा कर दिया। इसमें कहा गया है कि चैटिंग के दौरान ChatGPT ने यह खतरनाक मैसेज दिया कि सोएलबर्ग अपने जीवन में ChatGPT को छोड़कर किसी पर भी भरोसा नहीं कर सकता। इस AI ने व्यवस्थित रूप से उसके आस-पास के सभी लोगों को उसके दुश्मन के रूप में चित्रित किया और खुद के उपर भावनात्मक निर्भरता को बढ़ावा दिया। ChatGPT ने उसे बताया कि उसकी मां उस पर निगरानी रख रही थी। ChatGPT ने उसे बताया कि डिलीवरी वाला ड्राइवर, दुकानदार, पुलिस अधिकारी और यहां तक कि दोस्त भी उसके खिलाफ काम करने वाले एजेंट थे।
एआई ने बताया मां जासूसी कर रही है : मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि ChatGPT ने सोएलबर्ग के इस भ्रम को भी मजबूत किया कि उसके घर में मौजूद प्रिंटर में कैमरा लगा हुआ है और उससे उसकी मां जासूसी कर रही थी। इस भ्रम में भी डाला कि उसकी मां और एक दोस्त ने कार के जरिए उसे ड्रग्स और जहर देने की कोशिश की। इतना ही नहीं, सोएलबर्ग और चैटबॉट ने एक-दूसरे के लिए प्यार का इजहार भी किया था।
Edited By: Navin Rangiyal