Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

युद्ध के बीच ट्रंप का टैरिफ बम: पेटेंट दवाओं पर 100% टैक्स, स्टील-एल्यूमिनियम नियमों में बड़ा बदलाव

Advertiesment
Donald Trump tariff bomb
Trump Tariff War : ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर टैरिफ बम फोड़ा है। पेटेंट दवाओं पर 100% तक टैरिफ लगाने का फैसला। स्टील, एल्युमिनियम और कॉपर पर भी टैरिफ नियमों में बदलाव किया गया।
 
ट्रंप ने दो महत्वपूर्ण कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर किए हैं। पहले आदेश के अनुसार, अमेरिका में आयातित ब्रांडेड दवाओं पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाएगा। वहीं, दूसरे आदेश के अनुसार, ट्रंप ने इस्पात, एल्युमीनियम और तांबे के उत्पादों पर टैरिफ घटाया दिया है।
 
गुरुवार को घोषित नए ढांचे के तहत, भारत सहित उन देशों से पेटेंट वाली दवाओं के आयात पर 100% टैरिफ लागू होगा, जिन्होंने न तो अमेरिकी वाणिज्य विभाग के साथ रीशोरिंग समझौता किया है और न ही स्वास्थ्य एवं मानव सेवा विभाग (एचएचएस) के साथ मोस्ट फेवर्ड नेशन (एमएफएन) मूल्य निर्धारण समझौता किया है। हालांकि जैनरिक दवाओं को टैरिफ मुक्त रखा गया है।
 
अमेरिका इस्पात, एल्युमीनियम और तांबे से बने उत्पादों पर पहले लगने वाले 50 प्रतिशत शुल्क को समाप्त कर देगा, बशर्ते उत्पाद में इन धातुओं की मात्रा वजन के हिसाब से 15 प्रतिशत से कम हो। अब जिन उत्पादों में स्टील, एल्यूमिनियम और कॉपर की मात्रा ज्यादा होगी, उन पर पूरी कीमत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगेगा।
 
जो कंपनियां अभी डील नहीं करतीं लेकिन अमेरिका में निवेश कर रही हैं, उन पर 20 प्रतिशत टैक्स लगेगा। यूरोप, जापान और कुछ अन्य देशों पर 15 प्रतिशत टैक्स लगेगा।
 
गौरतलब है कि फरवरी में अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने वैश्विक टैरिफ को रद्द कर दिया था। हालांकि ट्रंप अलग-अलग कानूनी अधिकारों का इस्तेमाल करके फिर से शुल्क लागू करने की कोशिश कर रहे हैं।
edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Top News : ईरान युद्ध के बीच अमेरिका ने सेना प्रमुख को हटाया, ट्रंप ने फोड़ा टैरिफ बम